स्कूल जाने निकली नाबालिग लड़की का अपहरण, फिर छात्रा को झांसी ले जाकर किया दुष्कर्म, बालिका बरामद, आरोपी गोविंद गिरफ्तार
A minor girl who was on her way to school was kidnapped, then taken to Jhansi and raped; the girl was recovered and the accused Govind was arrested.
रायगढ़ : रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से लापता हुई छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपी गोविंद ओगरे नाम के युवक ने अपनी कार से बालिका का अपहरण कर उसे यूपी के झांसी ले गया था. यहां पर बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया. लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नवाबाद, जिला झांसी से आरोपी गोविंद ओगरे के कब्जे से बरामद कर सुरक्षित वापस ला लिया है. आरोपी ने इंस्टाग्राम में दोस्ती बढ़ाकर बालिका को शादी का झांसा देकर अपने कार से बहला-फुसलाकर झांसी ले गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 जनवरी को बालिका के परिजनों ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली. लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. परिजनों ने आशंका व्यक्त किया कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले गया है. इस रिपोर्ट पर गुम इंसान और अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु की गई.
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा परिजनों, सहेलियों से पूछताछ की गई थी. जांच के दौरान बालिका के जिला झांसी (उ.प्र.) में होने की जानकारी मिली. एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम उत्तर प्रदेश रवाना की गई. जहां नवाबाद क्षेत्र में संदेही युवक गोविंद ओगरे के कब्जे से बालिका को बरामद किया गया.
शादी समारोह के दौरान गोविंद ओगरे से पहचान
बालिका ने बताया कि मई 2025 में एक शादी समारोह के दौरान गोविंद ओगरे से उसकी पहचान हुई थी और दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी. आरोपी ने प्रेम प्रसंग की बात कर 29 जनवरी को शादी का झांसा देकर उसे स्विफ्ट कार से झांसी ले गया और सेक्स किया. बालिका के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 87 एवं 64(1) बीएनएस और 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई.
आरोपी गोविंद ओगरे पिता स्व राम कुमार ओगरे 27 साल को गिरफ्तार किया गया. साथ ही आरोपी की सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार नम्बर CG13 AY 8596 और एक वनप्लस मोबाइल फोन जब्त किया गया है. आरोपी को अदालत मेंपेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
आरोपी
आरोपी गोविंद ओगरे पिता स्व राम कुमार ओगरे, उम्र 27 साल निवासी वार्ड नम्बर 2 ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



