मामूली विवाद में रिश्तेदार के नाबालिग बेटे पर जानलेवा हमला, बच्चा अस्पताल में भर्ती, गांव में दहशत का माहौल, आरोपी अनूप गिरफ्तार
A minor relative's son was attacked in a minor dispute, the child was admitted to the hospital, panic prevailed in the village, accused Anup was arrested
गरियाबंद : गरियाबंद से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां मामूली से विवाद ने खूनी रंग ले लिया. जिले के गरियाबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने रिश्तेदारी को भी ताक पर रखकर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने ही रिश्तेदार के बेटे को लहूलुहान कर दिया. गंभीर रूप से घायल बच्चे का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी बिरन सिंग सोरी पिता स्व नवलेष राम सोरी उम्र 44 साल साकिन बम्हनी गरियाबंद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 जुलाई 2025 को प्रार्थी के छोटा लड़का के सिर पर गहरा चोट था. जिसके बारे में पुछने पर बताया कि गांव के ही रिश्तेदार अनूप सोरी के द्वारा बिजली को चालु नही करने के बात को लेकर मामूली विवाद बड़ा झगड़ा में तब्दील हो गया और अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से पीडित के सिर में कुल्हाडी से जानलेवा हमला कर दिया.
वारदात के बाद बच्चे की हालत नाजुक हो गई. आसपास के लोग और परिजन फौरन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी जान बचाई जा सकी. वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया. आरोपी के इस बर्बर कृत्य की हर तरफ निंदा हो रही है.
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच बिजली कनेक्शन को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी. वारदात वाले दिन भी बिजली को चालू करने के मामूली मुद्दे पर बहस हुई थी. गुस्से में आकर आरोपी ने बच्चे के साथ मारपीट शुरु की और उसके सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार कर दिया.
पुलिस ने इस मामले में गवाहों के बयां और मैडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रथम दृटिष्या अपराध धारा 296,109(1) भारतीय न्याय संहिता-2023 का अपराध घटित करना पाए जाने से जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. इस मामले में जांच के दौरान आरोपी अनूप सोरी निवासी बम्हनी के खिलाफ पुख्ता सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी शुरु से ही झगड़ालू प्रवृत्ति का था और नशे की लत के कारण आए दिन विवाद करता रहता था. घटना के समय भी उसने गाली-गलौच की और मारपीट के दौरान ‘जान से मार दूंगा’ कहकर हमला किया. इस हमले के बाद पूरे परिवार में डर का माहौल है.
घटना के बाद बम्हनी गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं. उनका कहना है कि अगर पुलिस ने फौरन कार्रवाई नहीं की होती तो आरोपी भाग सकता था. ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि ऐसे झगड़ालू और हिंसक लोगों के कारण गांव का माहौल खराब होता है.
थाना प्रभारी गरियाबंद ने कहा कि मामला बेहद गंभीर था. खबर मिलते ही फौरन एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पीड़ित बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है.
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे के सिर पर कुल्हाड़ी से गहरा घाव था. समय पर इलाज मिलने की वजह से उसकी जान बच गई. डॉक्टरों ने कहा कि फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. लेकिन उसे कुछ दिन अस्पताल में ही निगरानी में रखा जाएगा.
सवाल यह भी उठता है कि आखिर कब तक मामूली विवाद पर खून-खराबा होता रहेगा? क्या रिश्तों की अहमियत इतनी खत्म हो चुकी है कि मामूली गुस्सा जानलेवा हमला बन जाए? इस वारदात ने समाज में बढ़ती आक्रामकता और रिश्तों में बढ़ती दरारों पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
आरोपी
अनूप सोरी पिता स्व रामेश्वर सोरी उम्र 27 साल पता ग्राम बम्हनी, थाना गरियाबंद, जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



