ड्राइवर को आई झपकी और फिर सब खत्म, स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, गरियाबंद के तीन लोगों की मौके पर मौत, छह घायल

The driver dozed off and then everything was over, the Scorpio vehicle went out of control and crashed, three people from Gariaband died on the spot, six were injured.

ड्राइवर को आई झपकी और फिर सब खत्म, स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, गरियाबंद के तीन लोगों की मौके पर मौत, छह घायल

जगदलपुर : बारसूर-चित्रकोट मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि छह युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. यह दुर्घटना मारडुम थाना क्षेत्र के मेंद्री घूमर मोड़ के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो वाहन से गरियाबंद जिले से कुछ लोग जगदलपुर घूमने आए थे. घूमने के बाद सभी यात्री वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि छह अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे. जिससे टक्कर के बाद नुकसान और भी ज्यादा हुआ. हादसे की मुख्य वजह ड्राइवर को झपकी आना बताई जा रही है. रात के समय लंबी दूरी तय करने के कारण चालक को नींद की झपकी आ गई. जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया. हादसे में मृतकों की पहचान राम रतन ठाकुर उम्र 20 साल, रुपेंद्र नेताम उम्र 25 साल और खिलेश्वर नेताम उम्र 18 साल के रुप में हुई है. पुलिस के मुताबिक तीनों मृतक गरियाबंद जिले के निवासी थे. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल और थाना पहुंचे. जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस इस हादसेके वजह की जांच कर रही है. वाहन को जब्त कर लिया गया है. और चालक से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे की सभी परिस्थितियां साफ हो सकेंगी.
बता दें कि जनवरी 2026 से अब तक सिर्फ कांकेर जिले में 31 सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं. जिनमें 25 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 53 लोग घायल हुए हैं. लगातार बढ़ते हादसों ने यातायात व्यवस्था, तेज रफ्तार भारी वाहनों और सड़क सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार, पुलिस की कमजोर निगरानी और सड़क किनारे सुरक्षा इंतजामों की कमी आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है. अब देखना होगा कि प्रशासन इन लगातार हो रही मौतों को रोकने के लिए ठोस कदम कब उठाता है. या यूं ही सड़कों पर मौत का सिलसिला जारी रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB