जिसे माना दोस्त, उसी ने लूटी आबरु, रुद्री डैम घूमने के बहाने दोस्त के घर ले जाकर नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार, दो लड़के गिरफ्तार

The one whom she considered a friend, he robbed her of her honour, a minor was taken to a friend's house on the pretext of visiting Rudri Dam and made her a victim of lust, two boys arrested

जिसे माना दोस्त, उसी ने लूटी आबरु, रुद्री डैम घूमने के बहाने दोस्त के घर ले जाकर नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार, दो लड़के गिरफ्तार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसी के साथी ने घुमाने के बहाने उसकी आबरु लूट ली. इस घिनौनी हरकत में नाबालिग के साथ उसके दोस्त ने भी साथ दिया. यह मामला पुरुर थाना इलाके का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों साथ में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं. नाबालिग ने छात्रा को रुद्री डेम घुमाने की बात कहकर बुलाया। लेकिन बहाना देकर डेम की जगह अपने दोस्त के घर ले गया. जहां उसने छात्रा के साथ सेक्स किया. इस दौरान नाबालिग के दोस्त ने भी छात्रा से छेड़छाड़ किया. 
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. इसके बाद नाबालिग समेत दो आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB