नहाने जा रहे नाबालिग छात्र को ऑटो ने मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत की खबर सुनकर ड्राइवर फरार, परिजनों और स्कूल में शोक का माहौल
A minor student going for a bath was hit by an auto-rickshaw; the driver fled after hearing the news of his death during treatment, leaving the family and the school in mourning.
रायगढ़ : तालाब नहाने जा रहे नाबालिग युवक को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों ने उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया,.जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना अंतर्गत कुकुर्दा का रहने वाला अंकुश मेहर, पिता सुदामा मेहर उम्र 16 साल साइकिल से नहाने जा रहा था. इसी दौरान नदी पुल के पास ऑटो चालक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
हादसे के बाद ग्रामीणों ने ऑटो चालक संजय अग्रवाल को पकड़े रखा. हादसे के बाद ऑटो चालक ने अपने दोस्तों को बुलाया और कार से घायल नाबालिग को देखने उसके परिजनों के पास गया. हॉस्पिटल में नाबालिग की मौत की खबर मिलते ही ऑटो चालक फरार हो गया.
पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच कर रही है. और फरार ऑटो चालक संजय अग्रवाल की तलाश जारी है. अंकुश मेहर 10वीं कक्षा में अघोर आश्रम बनोरा में पढ़ता था..उसकी बोर्ड परीक्षा 8 दिन बाद शुरू होने वाली थी. और वह इसकी तैयारी में जुटा हुआ था. हादसे में उसकी मौत ने परिवार और स्कूल में शोक का माहौल बना दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



