खड़े ट्रक में जा घुसी नई बाइक, घूमने निकले 3 दोस्तों की मौत, सिर फटने से मौके पर गई जान, दो परिवारों का इकलौता सहारा छिना, ड्राइवर फरार
A new bike crashed into a parked truck, killing three friends who were out for a ride. They died on the spot after their heads were smashed, robbing two families of their sole support, and the driver absconded.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में सड़क उस वक्त खून से लाल हो गई, जब बाइक सवार तीन युवक खड़े ट्रक में जा घुसे। तीनों का सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक भी बुरी तरह से चकनाचुर हो गई. लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे जिला अस्पताल के मर्च्युरी में रखवा दिया. यह हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान विनोद हल्बा पिता गुहराम, प्रशांत हल्बा गंगाराम और हरीश हल्बा हेमंत के रुप में की गई है. जो कि गुजरा गांव के रहने वाले थे. शुक्रवार रात 9 बजे के आसपास तीनों कुसुमकसा से वापस अपने गांव लौट रहे थे. तभी जमही टोला प्लाजा के पास खड़े ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक टूट-फूटकर कबाड़ बन गई.
वहीं हादसे में तीनों का सिर फट गया, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने जब इसकी खबर पुलिस को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल के मर्च्युरी में रखवा दिया. यहां आज उनका पोस्टमार्टम किया गया. वहीं सड़क पर ट्रक खड़ा करने वाला चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



