नाबालिग को शादी का झांसा देकर बलात्कार पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, रायपुर से लड़की सकुशल बरामद
A minor was raped on the pretext of marriage. Police arrested the accused Rakesh and sent him behind bars. The girl was recovered safely from Raipur.
बिलासपुर : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने पीड़िता को रायपुर जिले के मोतीनगर से सकुशल बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने 29 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया गया.
यह मामला नाबालिग बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपियों को जल्द से जल्द विशेष अभियान प्रहार के तहत तत्काल गिरफ्तारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया.
जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में जांच के दौरान थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय की टीम द्वारा सायबर सेल बिलासपुर से तकनीकी तथ्यों की जांच, सीडीआर विश्लेषण एवं टावर लोकेशन के आधार पर घटना के फरार आरोपी का जिला रायपुर के मोतीनगर में होना पाया गया.
फौरन टीम रायपुर रवाना कर पीड़िता को मोतीनगर में 19 मार्च 2026 को आरोपी राकेश मरावी के कब्जे से बरामद किया गया. इस मामले में आरोपी द्वारा पीड़िता को नाबालिग होना जानते हुए भी उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाना और पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना पाया गया. आरोपी को 20 मार्च 2026 को तखतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दिलाराम मनहर, आरक्षक नरेश निराला, आशीष वस्त्रकार, ओकार राजपूत, सत्यार्थ शर्मा एवं किशोर धीवर का अहम योगदान रहा.
आरोपी
राकेश मरावी उम्र 21 साल निवासी ग्राम कमोदा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



