पति और बच्चे के साथ बाइक पर घर लौट रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, हादसा CCTV में कैद, वाहन जप्त, ड्राइवर गिरफ्तार
A woman returning home on a bike with her husband and child was hit by a truck and died on the spot. The accident was captured on CCTV. The vehicle was seized and the driver was arrested.
दुर्ग : भिलाई नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम एक बेकाबू ट्रक काल बनकर आया. रायपुर से रेलवे का एग्जाम देकर अपने पति और बच्चे के साथ बाइक पर घर लौट रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सीधे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई. जबकि उसके पति और मासूम बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, यह मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खुर्सीपार भिलाई में रहने वाली एन भारती उम्र 30 साल शनिवार को पति और 4 साल के बच्चे के साथ रायपुर रेलवे का परीक्षा देने गई थी. एग्जाम के बाद देर शाम सभी बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. बाइक अनियंत्रित होकर गिरी और ट्रक का भारी-भरकम पहिया महिला को कुचलते हुए निकल गया.
हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई. राहगीरों ने पुलिस को खबर दी और घायलों को पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया. पिता और 8 साल के बेटे को भी चिंत आई है. पुलिस ने आरोपी ट्रक को जब्त कर लिया है. हालांकि चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
भिलाई-रायपुर नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार ने एक बार फिर एक हसंता-खेलता परिवार तबाह कर दिया. एग्जाम दिलाकर लौट रही एक अभ्यर्थी का इस तरह जाना सिस्टम की खामियों को उजागर करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



