झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज कराने गई लड़की से शादी का झांसा देकर क्लिनिक में कई बार जबरन बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

A quack doctor, under the pretense of marriage, forced a girl to have sex with him several times in his clinic. The accused was arrested.

झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज कराने गई लड़की से शादी का झांसा देकर क्लिनिक में कई बार जबरन बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/सीपत : मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम वेद परसदा की युवती अपने माता पिता के साथ 12 तक पढाई करने के बाद घर में रह रही थी. लड़की तबीयत खराब होने पर वह गांव में झोला छाप डॉक्टर के पास इलाज करवाने गई थी. तब परसदा में मेडिकल के आड़ में क्लिनिक संचालित करने वाले झोला छाप डॉक्टर ग्राम अकोला निवासी सरजू साहू पिता बलराम साहू उम्र 38 साल से तबीयत खराब होने से परिचय हुआ. मेरे फोन नंबर लेने बाद परिचय का फायदा उठाकर उन्होंने मेरे साथ शादी का झांसा देकर और डरा धमका कर मेरे साथ 5 जनवरी 2024 को अपने क्लीनिक वेद परसदा में मेरे साथ धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया.
और जब भी मौका मिलता फोन कर अपने क्लीनिक में बुलाकर मेरे साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था. मुझे मालूम नहीं था कि वह पहले से शादीशुदा था और उसने मुझसे अपनी पहले शादी को भी छुपाया था. मुझसे झूठ बोल कर मेरे साथ आर्य सामाज मंदिर रायपुर में 21 अप्रेल 2025 को धमकी देकर मुझसे शादी कर एक दिन रायपुर के होटल में रखकर मेरे साथ धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया.
बिलासपुर के गर्ल्स हास्टल में छोड़ दिया. फिर हॉस्टल से फोन करने पर सरजू साहू अपनी दीदी उसका बड़ा भाई बिलासपुर आकर मुझे हास्टल से निकाल कर एक होटल में लेकर गये वहां मुझे समझाया कि तुम अपने घर वापस चली जाओ. सरजू साहू पहले से शादी शुदा बाल बच्चे वाला है. तब मुझे जानकारी हुई. फिर मैं वहां से अपने ग्राम आकर अपने माता-पिता को अपनी आप बीती बताई.
परिवार वालो के साथ मस्तूरी थाना आकर इस बारे में कार्यवाही करने के लिए लिखित आवेदन देने पर युवती की रिपोर्ट पर मस्तूरी थाना द्वारा आरोपी सरजू साहू पर धारा 69,351 (2) BNS का जुर्महोना पाये जाने से जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. शिकायत के आधार पर मस्तूरी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
पुलिस अनूविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले ने बताया कि पीड़िता के शिकायत के आधार पर मस्तूरी पुलिस टीम द्वारा आरोपी सरजू साहू को खोजबीन करने के बाद गिरफ्तार किया गया. जिसे अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t