धमतरी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे खुला कत्ल का राज, पुलिस ने आरोपी पति सहित सास को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A sensational revelation in the suspicious death of a newlywed woman in Dhamtari revealed the secret of the murder. Police arrested the accused husband and mother-in-law and sent them to jail.
धमतरी/हरदी : क्या कोई मां अपने बेटे के गुनाह को छुपाने के लिए मौत की झूठी कहानी रच सकती है. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम हरदी में एक ऐसी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिसने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. संतान की चाहत में शुरु हुआ विवाद एक नवविवाहिता की जान ले बैठा, और जिसे 'कुदरती मौत' बताया जा रहा था, उसके पीछे की हकीकत बेहद खौफनाक निकली."इस धमतरी मर्डर मिस्ट्री ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. धमतरी पुलिस की वैज्ञानिक विवेचना ने यह साबित कर दिया कि तकनीक और सूझबूझ से किसी भी अंधे कत्ल का खुलासा किया जा सकता है."
मिली जानकारी के मुताबिक 30 मार्च 2026 को हरदी में नवविवाहिता की मौत की खबर मिलते ही चौकी करेलीबड़ी पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची. जांच में मामला संदिग्ध मालूम होने पर मर्ग कायम कर गंभीरता से जांच शुरु की गई. घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, हालात के सबूत इकठ्ठा कर और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने हर पहलू पर बारीकी से जांच की. शव परीक्षण रिपोर्ट में मौत की वजह श्वास रुकना,(गला घोंटने और मौत की प्रकृति हॉमीसाइडल (हत्या) पाए जाने पर मामला स्पष्ट रूप से हत्या का होना प्रमाणित हुआ.
जांच के दौरान सामने आया कि मृतिका का अपने पति चन्द्रशेखर यादव के साथ संतान को लेकर अक्सर विवाद होता था. घटना को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला रस्सी से दबाकर हत्या कर दी.
पुलिस की सख्त पूछताछ और लगातार निगरानी के चलते आरोपी चन्द्रशेखर यादव (उम्र 26 साल ने अपना जुर्म कबूल किया.
जिसके पश्चात उसके निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल काले रंग की नोई रस्सी जप्त की गई तथा उसे 1 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया. जांच के दौरान यह भी साफ हुआ कि आरोपी की मां रिना बाई यादव उम्र 46 साल ने घटना की सच्चाई छुपाते हुए मृतिका की मौत को सीने में दर्द से होना बताकर भ्रामक खबर दी. जिससे सबूत को छुपाने की कोशिश और पुलिस को गुमराह करने के प्रयास किया गया. इस पर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 103(1), 238(क) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
आरोपीगण का नाम
चन्द्रशेखर यादव पिता एवन लाल यादव, उम्र 26 साल
रिना बाई यादव पति एवन लाल यादव, उम्र 46 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



