नवापारा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाड़ किया केस दर्ज

A speeding car hit a motorcycle in the Navapara area, resulting in the young man's death during treatment. Police have filed a case against the accused driver.

नवापारा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाड़ किया केस दर्ज

अभनपुर-गोबरा नवापारा : गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिकघटना 16 अप्रैल को शाम करीब 4.30 बजे की है. ग्राम मोखेतरा निवासी अनूपचंद साहू उम्र 35 साल 16 अप्रैल 2026 को अपनी मोटरसाइकिल CG04 HP 3122 से ग्राम भोरिंग से अपने ससुराल ग्राम परसट्ठी (धूमा) जा रहा था. शाम करीब 4.30 बजे ग्राम पोंड मेन रोड के पास पहुंचा था, तभी नवापारा की तरफ़ से आ रही तेज रफ्तार कार CH04 HS 9500 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी थी.
हादसा इतना भीषण था कि अनूपचंद साहू को कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं. उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान रात करीब 9.22 बजे उनकी मौत हो गई. घटना की शिकायत पर गोबरा नवापारा पुलिस ने 20 अप्रैल को आरोपी कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 एवं 106(1) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t