अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई शादी से लौट रही तेज रफ्तार पिकअप, मची चीख-पुकार, एक की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा बाराती घायल, इलाज जारी

A speeding pickup truck returning from a wedding lost control and collided with a divider, causing widespread outcry, killing one person and injuring over half a dozen wedding guests. Treatment is ongoing.

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई शादी से लौट रही तेज रफ्तार पिकअप, मची चीख-पुकार, एक की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा बाराती घायल, इलाज जारी

बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां शिवघाट बैराज के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई. इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि वाहन में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप में दर्जन भर से ज्यादा लोग सवार थे जो एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान जल्दी घर पहुंचने की होड़ में पिकअप नंबर CG12 AS 2306 के चालक ने मुख्य मार्ग के बजाय शॉर्टकट रास्ता चुना और बैराज के समीप संतुलन खो बैठा. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया. मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि यह हादसा प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही का नतीजा नजर आ रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t