तेज रफ़्तार ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत, पति घायल, हालत नाजुक, ड्राइवर फरार, तलाश जारी
A speeding trailer struck a couple riding a moped. The wife died tragically on the spot, the husband was injured in critical condition, and the driver is absconding.
बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर- कोरबा नेशनल हाईवे में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोपेड को टक्कर मार दी. जिससे मोपेड सवार पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए. वहीं, पत्नी की मौत हो गई. पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सलखा (बेलतरा) निवासी रामायण कश्यप उम्र 55 साल गुरुवार को अपनी पत्नी गीता कश्यप को लेकर अपने मोपेड बाइक नम्बर CG12 BU 9771 में सवार होकर बेलतरा जाने के लिए निकला था. अभी मोपेड सवार पति-पत्नी थे सर्विस रोड से नेशनल हाईवे 130 पर पहुंचे थे. उसी समय बिलासपुर की तरफ से कोरबा तरफ जा रही ट्रेलर नम्बर. CG12 AU 2454 ने पीछे से टक्कर मार दी.
इस हादसे के दौरान रामायण कश्यप मोपेड से गिर कर सड़क से दूर जा गिरा. जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे आसपास के राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 108 और डायल 112 को दी मौके पर पहुंची डायल 108 से घायल रामायण कश्यप को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जाया गया.
जहां से गंभीर चोट लगने के कारण बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. वहीं पीछे बैठी पत्नी गीता कश्यप ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वही ट्रेलर चालक ट्रेलर को घटनास्थल में छोड़ मौके से फरार हो गया है सूचना पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने महिला की शव को पोस्टमार्टम में भेज फरार ट्रेलर चालक की पता तलाश में जुड़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



