सांसद विजय बघेल के समर्थक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, उपसरपंच रहते जहां मंदिर बनवाया, वहीं मिली लाश, एक दिन पहले खरीदी रस्सी, कारण अज्ञात

A supporter of MP Vijay Baghel committed suicide by hanging himself; his body was found at the very site where he had built a temple during his tenure as Deputy Sarpanch. He had purchased the rope a day earlier, and the reason for the act remains unknown.

सांसद विजय बघेल के समर्थक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, उपसरपंच रहते जहां मंदिर बनवाया, वहीं मिली लाश, एक दिन पहले खरीदी रस्सी, कारण अज्ञात

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सांसद विजय बघेल के समर्थक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 20 साल पहले ग्राम सेलूद में तारेंद्र बंछोर उम्र 50 साल ने उपसरपंच रहते हुए शिव मंदिर बनवाया था. वहीं आज उसकी लाश मिली है. यह मामला उतई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तारेंद्र ने एक दिन पहले हार्डवेयर शॉप से रस्सी खरीदी थी. वह पड़ोस में बर्सी कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था. तब तक वह नॉर्मल था. आज फांसी लगाने से पहले उसने अपना मोबाइल अनलॉक कर दिया था. ताकि घर वाले परेशान न हों.
तारेंद्र भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था. वर्तमान में स्कूल समिति का अध्यक्ष था. बताया जा रहा है वह लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से परेशान था.उसे निमोनिया हो गया था. फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. खबर मिलते ही सांसद विजय बघेल भी ग्राम सेलूद पहुंचे.
उपसरपंच रहते बनवाया था मंदिर
साल 2005 में तारेंद्र बंछोर उम्र 50 साल सेलूद गांव में उपसरपंच बना था. तभी उसने बाजार चौक स्थित चारबांधा तालाब के पास शिव मंदिर बनवाया था. जिस चंपा के पेड़ में आज उसकी लाश मिली है. वह पेड़ भी उसने ही लगाया था.
ग्रामीणों ने दिखी लाश
ग्रामीणों ने मंगलवार (16 जून) सुबह मंदिर परिसर में तारेंद्र बंछोर का शव देखा तो फौरन थाने में खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.
पेट से जुड़ी बिमारी थी
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले तारेंद्र बंछोर की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. वह पेट से जुड़ी बीमारी से परेशान था. उसे निमोनिया था. इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर घर लौट आया था.
हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है. वर्तमान में तारेंद्र सेलूद स्थित शासकीय कन्या विद्यालय समिति का अध्यक्ष और सरस्वती शिशु मंदिर का अध्यक्ष था
तई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.  पुलिस रिश्तेदारों और ग्रामीणों से पूछताछ कर अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t