चावल निकालते समय भर-भराकर गिरी कोल्ड स्टोरेज की दीवार, 3 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर, इलाज जारी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

A wall of a cold storage facility collapsed while rice was being unloaded, killing three workers, leaving one critically injured and undergoing treatment. A heavy police force was deployed at the scene.

चावल निकालते समय भर-भराकर गिरी कोल्ड स्टोरेज की दीवार, 3 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर, इलाज जारी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए. जिनमें से तीन की मौत हो गई. वहीं एक घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
यह हादसा नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेड में हुआ. यहां कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए. इस घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं चौथा मजदूर घायल है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेड में शनिवार सुबह सभी मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे. तभी चार मजदूरों के ऊपर दीवार गिर गई. इस घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं चौथा मजदूर घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मृत मजदूरों में विफल भटगांव, भोल सिंह ग्राम डेडरी और वेद सिंह बेल्टिकरी भूमिहारपारा के निवासी हैं. ये सभी स्थानीय क्षेत्र के गरीब परिवारों से थे. और कोल्ड स्टोरेज में दिहाड़ी मजदूरी करते थे. घायल सुरेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है.
वहीं हादसे की खबर मिलते कलेक्टर एस जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिया. वहीं प्रदर्शन की आशंका जताते हुए मौके पर भारी तादाद में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t