तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पति के साथ घर लौट रही महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में शोक का माहौल
A speeding, unidentified truck rammed into a motorcycle; a woman returning home with her husband died a tragic death on the spot, leaving her family in a state of deep grief.
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भटगांव नगर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 50 साल की महिला की मौके पर ही मौत हो गई. महिला अपने पति के साथ रिश्तेदार के घर से वापस लौट रही थी. इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी.
जानकारी के मुताबिक मृतका बूंद कुंवर साहू पति सेवक राम साहू उम्र 50 साल सरायपाली की रहने वाली थीं. बूंद कुंवर साहू अपने पति के साथ पवनी गांव में एक रिश्तेदार के घर गई थीं. सोमवार को दोनों अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नम्बर CG 06 GG 2453 से वापस सरायपाली लौट रहे थे. इसी दौरान भटगांव नगर में एक अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार बूंद कुंवर साहू सड़क पर गिर गईं. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
अचानक हुए इस हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए. महिला की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है. पति के साथ घर लौट रही महिला की इस तरह सड़क हादसे में जान चले जाने से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है.
हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हुआ ट्रक चालक
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने हादसे की खबर भटगांव पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू की. पुलिस अब अज्ञात ट्रक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. हादसे के समय मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही वाहन और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. हादसा किन हालात में हुई और ट्रक चालक की क्या भूमिका रही. यह जांच के बाद साफ होगा.
थाना प्रभारी बोले- जल्द होगी ट्रक की पहचान
भटगांव थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि सड़क हादसे में शामिल ट्रक की पहचान की जा रही है. पुलिस वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार करने और ट्रक जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. वाहन की पहचान होने के बाद हादसे की वजह और चालक की भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी.
सड़क हादसे ने छीनीं परिवार की खुशियां
रिश्तेदार के घर से लौटते समय हुए इस हादसे ने साहू परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है. बूंद कुंवर साहू की अचानक मौत से परिजन शोक में हैं. हादसे के बाद पुलिस की प्राथमिकता फरार ट्रक चालक का पता लगाना और घटना की परिस्थितियों को साफ करना है. फिलहाल भटगांव पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



