जंगली हाथी ने फिर एक युवक की ली जान, वन विभाग के पिंजरे में फंसा हफ्ते भर से मवेशियों का शिकार कर रहा खूंखार तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Wild elephant again took the life of a young man the dreaded leopard has been hunting cattle for a week trapped in the cage of the forest department villagers heaved a sigh of relief

जंगली हाथी ने फिर एक युवक की ली जान, वन विभाग के पिंजरे में फंसा हफ्ते भर से मवेशियों का शिकार कर रहा खूंखार तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

जंगली हाथी ने फिर एक युवक की ली जान

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है. 28 अक्टूबर 24 कि रात लगभग 9 बजे जंगल हांथी खेदने गये युवक की हाथी के हमले से मौत हो गई. मौत की सूचना पाकर घटना स्थल पर वन अमला मौके पर पहुंच आगे की जरुरी कार्यवाही में जुट गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम वेदराम पिता बरमसिह जाति कवर साकिन दुलियामुडा उम्र करीब 35 साल होना बताया जा रहा है. बता दें धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत परिसर कोईलार में आने वाले गांव दुलियामुडा के राजा जंगल में यह घटना घटित हुई है. जिसके बाद विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंच शव को बरामद कर सिविल अस्पताल मर्चुरी में रखा गया.
जानकारी मुताबिक रात होने के कारण पीएम नहीं हो पाया. लिहाजा आगे की अन्य कार्यवाही आज हुई. परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए तात्कालिक सहायता विभाग द्वारा नियमानुसार प्रदाय की गई.
आदिवासी नेता महेन्द्र सिदार ने कहा कि सरकार से अब हमारी समस्या की समाधान करवा के रहेंगे. हमारी समाजिक रणनीति बन रही है. हमारी मांग है कि जनहानि में 50 लाख मुआवजा राशि और परिवार के सदस्य को एक सरकारी नौकरी और सरकार के तय अनुसार फसल मुआवजा राशि मिले. हम 11 नम्बर को छाल तहसील घेराव और 15 नवम्बर को धर्मजयगढ़ में अपनी रैली कर सरकार तक अपनी विचार सुझाव पहुंचाएंगे. अगर जल्द अमल नहीं की जाएगी तो आगामी रणनीति के साथ है. जिला मुख्यालय घेराव की बनेगी.
रायगढ़ जिला के एक ऐसा जिला है कि जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत आज तक कई परिवारों के लोग अपने (चिराग) आने वाली पीढ़ी खो चुके हैं. आज तक कई जनहानि हो चुकी है. क्षेत्र के ज्यादातर गांव में मानव को जंगली हाथी के द्वारा मार दिया गया है. लेकिन सरकार द्वारा आज तक ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. वर्तमान में हाथी मानव का द्वन्द थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी हाथी कि मौत तो कभी मानव कि मौत हो रही है. शासन प्रशासन मामले में कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

वन विभाग के पिंजरे में फंसा हफ्ते भर से मवेशियों का शिकार कर रहा खूंखार तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

धमतरी/ नगरी : सीता नदी उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अरसीकन्हार रेंज में वनविभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेन्दुआ फंस गया. पशु चिकित्सकों की टीम के ने तेन्दुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.
बताया जा रहा है पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहा था. इसके बाद वनविभाग ने यहां पिंजरा लगाया. तेंदुआ के पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत सांस ली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb