महिला ने फांसी पर झूलकर किया खुदकुशी प्रयास, इलाज के दौरान ससुराल और मायके वालों में जमकर मारपीट, हॉस्पिटल में चले लात-घूंसे, पुलिस बल तैनात

A woman attempted suicide by hanging herself; during treatment, her in-laws and parents fought fiercely, kicking and punching took place in the hospital, police force deployed.

महिला ने फांसी पर झूलकर किया खुदकुशी प्रयास, इलाज के दौरान ससुराल और मायके वालों में जमकर मारपीट, हॉस्पिटल में चले लात-घूंसे, पुलिस बल तैनात

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवकार हॉस्पिटल में उस समय हड़कंप मच गया. जब एक महिला द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया. नाजुक हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए उसे वेंटिलेटर पर रखा है.
महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उसे लगातार परेशान करते थे. इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. घटना की खबर मिलते ही मायका और ससुराल पक्ष के लोग बड़ी तादाद में अस्पताल पहुंच गए. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और अस्पताल परिसर में जमकर मारपीट शुरू हो गई. लात-घूंसे चलने से हालात तनाव भरे हो गए और करीब 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की. हालात की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB