चुनरी के सहारे फंदे पर घर की खिड़की से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, आत्महत्या या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस

A woman's body was found hanging from a window using a scarf; family members feared something untoward had happened. Police are investigating.

चुनरी के सहारे फंदे पर घर की खिड़की से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, आत्महत्या या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : दर्री स्थित पुष्प पल्लव कॉलोनी में एक कामकाजी महिला मंजू राव का शव संदिग्ध हालत में घर की खिड़की से लटका मिला. परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है. मामला दर्री थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंजू राव का शव चुनरी के सहारे लटका हुआ था. उनके पति सुनील राव ने बताया कि रात को खाने के बाद सभी सो गए थे. बाद में उन्हें पत्नी के आत्महत्या करने की जानकारी मिली. जिसके बाद उन्होंने परिजनों और पड़ोसियों को सूचित किया. फौरन एक डॉक्टर को बुलाया गया. जिसने जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया.
इस मामले में पति ने कहा कि उनके बीच सब ठीक था कोई विवाद नहीं था. वहीं मायके वालों ने भी कहा कि शादी के बाद से सब ठीक था. फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है. परिजन इस घटना के पीछे की वजह जानना चाहते हैं. क्योंकि उन्हें किसी तरह के शक की कोई वजह नहीं मिली थी. मृतिका मंजू के दो बच्चे हैं. जिनमें एक बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है और एक छोटा बच्चा है. दर्री थाना पुलिस ने इस मामले में मार्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t