नदी में एक युवक की डूबने से मौत, एसडीआरएफ की टीम ने निकला शव, इलाके में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा और सतर्कता बहुत जरूरी

A young man drowned in a river, the body was recovered by the SDRF team, mourning spread in the area, police engaged in investigation, security and vigilance are very important.

नदी में एक युवक की डूबने से मौत, एसडीआरएफ की टीम ने निकला शव, इलाके में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा और सतर्कता बहुत जरूरी

दुर्ग : दुर्ग जिले के अम्लेश्वर क्षेत्र में स्थित खारुन नदी में एक युवक के डूबने की खबर से हड़कंप मच गया. कंट्रोल रूम दुर्ग से खबर मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने फौरन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया. इसके बाद शव को जरुरी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. यह हादसा खारुन नदी अम्लेश्वर क्षेत्र में हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक  एक 19 साल के युवक के डूबने की खबर मिली. खबर मिलते ही जिला सेनानी नागेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और SDRF प्रभारी धनीराम यादव के मार्गदर्शन में डिप डाइविंग एक्सपर्ट ओंकार और भानुप्रताप ने गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया.
मृतक की पहचान मोहम्मद मोहिउद्दीन पिता नजीमुद्दीन उम्र 19 साल के रूप में हुई है. उसका पता रायपुर के मौदहा पारा क्षेत्र स्थित चांद टायर्स, के के रोड का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया. इस रेस्क्यू ऑपरेशन में राजकुमार यादव, थानेश्वर, विनय, हेमराज, राजू महानंद, दिलीप और रमेश की भी अहम भूमिका रही.
प्रशासन ने नागरिकों से अपील किया कि नदी और जलस्रोतों के आसपास सावधानी बरतें. ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके. यह हादसा एक बार फिर यह दर्शाता है कि कुदरत के जलस्रोतों में छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए सुरक्षा और सतर्कता बेहद जरूरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t