प्यार में फंसाकर एक्सीडेंट के बहाने युवती से ऐंठ लिए 7.35 लाख, फेसबुक पर बताया PWD इंजीनियर, आरोपी जयप्रकाश गिरफ्तार
After trapping a girl in love, he extorted 7.35 lakhs from her on the pretext of an accident, told on Facebook that he was a PWD engineer, accused Jaiprakash arrested
डोंगरगढ़ : सोशल मीडिया की दोस्ती कैसे एक युवती की जिंदगी में भरोसे के नाम पर बड़ा धोखा बन गई. इसकी दर्दनाक कहानी डोंगरगढ़ में सामने आई है. फेसबुक पर PWD इंजीनियर बनकर एक शातिर ठग ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया. शादी का वादा किया और फिर एक्सीडेंट का बहाना बनाकर 7 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए.
आरोपी तखतपुर, बिलासपुर निवासी जयप्रकाश बघेल के खुद को लोक निर्माण विभाग (PWD) का सिविल इंजीनियर बताकर डोंगरगढ़ की युवती के परिवार तक पहुंचा. रिश्ते की बात इतनी आगे बढ़ी कि परिवार वाले उसे दामाद मान बैठे. लेकिन ये प्यार और भरोसे की कहानी बहुत जल्द डिजिटल धोखाधड़ी में बदल गई.
एक्सीडेंट का झांसा देकर किश्तों में 7 लाख से ज्यादा ठगे. फिर आरोपी गायब हो गया.
कुछ ही दिन बाद जयप्रकाश ने युवती को कॉल कर कहा कि उसका भयानक एक्सीडेंट हो गया है और इलाज के लिए पैसों की जरुरत है. लड़की ने बिना देर किए PhonePe और दुसरे जरिए से आरोपी के बताए खातों में कुल 7 लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया. पैसे मिलते ही आरोपी धीरे-धीरे गायब हो गया और शादी की बातों से कतराने लगा.
जब युवती को शक हुआ तो उसने खुद पड़ताल शुरु की और उसके होश उड़ गए. आरोपी न तो PWD इंजीनियर था, न ही उसके पास कोई सरकारी पहचान थी. जांच में यह भी सामने आया कि जयप्रकाश रायपुर के पुरानी बस्ती थाने में पहले से ही एक ठगी के मामले में फरार था.
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी जयप्रकाश बघेल पहले से ही रायपुर के पुरानी बस्ती थाने में एक अन्य ठगी के मामले में फरार था (अपराध क्रमांक 254/2025, धारा 69 BNS)। डोंगरगढ़ पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक लेन-देन की कड़ियों को जोड़ते हुए उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ अब BNS की धारा 318(4) के तहत अपराध क्रमांक 379/2025 दर्ज कर लिया गया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
यह घटना सिर्फ एक लड़की के साथ धोखा नहीं. बल्कि उस तेजी से बदलते डिजिटल समाज का आईना है. जहां रिश्ते अब स्क्रीन पर बनते हैं और अपराधी भावनाओं का फायदा उठाकर करोड़ों की ठगी कर जाते हैं. प्रेम और भरोसे के नाम पर चल रही इस तरह की डिजिटल ठगी के खिलाफ सजग रहना आज सबसे जरूरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
आरोपी
जय प्रकाश बघेल पिता राजकुमार बघेल साकिन ढनढन थाना तखतपुर बिलासपुर छग



