रायपुर में गांजा पीने के दौरान पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप, नाराज परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार

A young man in Raipur, after smoking marijuana, jumped into a river after seeing a patrol car. He drowned and died. Serious allegations were leveled against the police. Angry family members appealed for justice.

रायपुर में गांजा पीने के दौरान पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप, नाराज परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार

रायपुर : 24 मई रविवार रात 9 बजे,राजधानी रायपुर में खारून नदी किनारे एक 19 साल के युवक की डूबने से मौत का मामला सामने आया है. जहां युवक कथित तौर पर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर नदी में कूद गया. मृतक की पहचान रोशन नडार उम्र 19 साल के रूप में हुई है. यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में खारून नदी किनारे गुढ़ियारी क्षेत्र का निवासी रोशन नडार उम्र 19 साल अपने साथी यशवंत साहू के साथ खारून नदी किनारे मौजूद था. जैसे ही पुलिस पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचा, युवक घबरा गया और अचानक नदी में कूद गया. और उसकी डूबने से मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि युवक को बचाने के लिए फौरन कोई प्रयास नहीं किया गया. जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई. मृतक के साथी यशवंत साहू ने परिजनों को बताया कि घटना के बाद उसने आसपास के लोगों की मदद से रोशन को नदी से बाहर निकाला और फौरन अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को बचाने की बजाय वीडियो बनाने में समय गंवाया और फौरन रेस्क्यू प्रयास नहीं किए. जिससे युवक की जान चली गई. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और वे इंसाफ की मांग कर रहे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस पेट्रोलिंग टीम की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि अगर समय पर बचाव कार्य किया जाता तो युवक की जान बचाई जा सकती थी. घटना के बाद पुरानी बस्ती और डीडी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. जिससे स्थिति और भी संदिग्ध बनी हुई है. इधर परिजन लगातार दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t