ओवरटेक के दौरान अज्ञात ट्रेलर से कुचला गया युवक, एक दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर घायल, वाहन और रेसर बाइक दोनों फरार
A young man was crushed by an unknown trailer during overtaking, one friend died, another seriously injured, both the vehicle and the racer bike absconded
बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खांडा में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो युवक गंभीर रुप घायल हो गए. हादसा इतना भयावह था कि मृतक युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया. टक्कर के बाद ट्रेलर और रेसर बाइक सवार मौके से फरार हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम धनपुर निवासी अमरनाथ नेताम उम्र 25 साल अपने दोस्त मनोहर पोर्ते उम्र 18 साल के साथ सीडी डीलक्स बाइक से बिलासपुर से लौट रहा था. रात करीब 9 बजे जब दोनों खांडा के लास्कर पेट्रोल टंकी के पास पहुंचे. तभी उन्होंने एक ट्रेलर को ओवरटेक किया. उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार रेसर बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई,
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमरनाथ नेताम बाइक से उछलकर सीधे ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं पीछे बैठा मनोहर पोर्ते दूर जाकर गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
रेसर बाइक सवार युवक भी हादसे में घायल हुआ. लेकिन वह मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद ट्रेलर चालक भी वाहन लेकर फरार हो गया. दोनों बाइकों की नंबर प्लेटें मौके पर नहीं मिलीं. जिससे उनकी पहचान में दिक्कत आ रही है.
खबर मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर और फरार बाइक सवार की तलाश शुरु कर दी है. बताया जा रहा है कि अमरनाथ नेताम और मनोहर पोर्ते एक ही गांव धनपुर के निवासी और घनिष्ठ दोस्त थे. अमरनाथ की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



