छुट्टियां मनाने नवापारा आए 13 साल के बच्चे को अज्ञात हाइवा ने कुचला, दर्दनाक मौत, दूसरा बच्चा घायल, 6 महीने में 5 से ज्यादा मौतें, लोगों में आक्रोश

A 13-year-old child who came to Navapara for holidays was crushed by an unknown Hiva, a painful death, another child injured, more than 5 deaths in 6 months

छुट्टियां मनाने नवापारा आए 13 साल के बच्चे को अज्ञात हाइवा ने कुचला, दर्दनाक मौत, दूसरा बच्चा घायल, 6 महीने में 5 से ज्यादा मौतें, लोगों में आक्रोश

रायपुर/नवापारा/मगरलोड : रायपुर जिला के नवापारा के नजदीक करेली गांव में तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने स्कूटी सवार 13 साल के बच्चे को कुचल दिया. इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 9 साल का बच्चा घायल है. हादसे के बाद नवापारा में आक्रोश का माहौल है. घटना मगरलोड थाने के करेली बड़ी चौकी की है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा के दो युवक गौरव विधानी और चरण नारवानी रविवार को घूमने के लिए स्कूटी से बेलाहीघाट की तरफ निकले. तभी रात करीब 10:25 बजे सोनकर लॉज और सुगम लॉज के बीच अज्ञात हाइवा वाहन ने दोनों को सामने से टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सिर में गंभीर चोट लगने से स्कूटी सवार गौरव विधानी की मौके पर ही मौत हो गई. चरण को गंभीर चोटें आई हैं. टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
राहगीरों की मदद से दोनों बच्चों को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गौरव को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद नगर में शोक की लहर दौड़ गई. घटना से आक्रोशित लोग देर रात नवापारा थाने पहुंचे और हंगामा किया. पुलिस ने शून्य में जूतम दर्ज कर मर्ग डायरी संबंधित थाने को भेज दिया. इस हादसे में मरने वाले बच्चे का शव मरच्यूरी में रखवाया गया. सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
बताया जा रहा है कि गौरव विधानी तिल्दा नेवरा के रहने वाले थे. वे गर्मी की छुट्टियां मनाने अपने रिश्तेदार के यहां आए थे. रविवार को वे अपने दोस्त के साथ घूमने निकले थे. तभी यह हादसा हो गया. हादसे के बाद नवापारा में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की जानकारी मिलते ही नवापारा सिंध समाज के लोग देर रात नवापारा थाने पहुंचे. समाज के लोगों ने थाने में टीआई के न होने पर गहरी नाराजगी जताई. लोगों का कहना है कि नवापारा थाना प्रभारी हमेशा बाहर ही रहते हैं.
बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन धमतरी जिले के इलाके में चल रहे अवैध रेत खनन में रेत लोड करने जा रहा था. रात के समय इन वाहनों की रफ्तार काफी तेज होती है. नशे में धुत चालक वाहनों को खूनी रफ्तार से चलाते हैं. इससे पहले भी इस मार्ग पर रेत वाहनों की वजह से 5 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और कई मवेशी भी कुचले जा चुके हैं. अंधेरे का फायदा उठाकर ये वाहन भाग निकलते हैं. आखिर कैसे रुकेगा मौत का खूनी खेल?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB