राजीनामा को लेकर बात रखने पर टूट पड़ा युवक, दुर्ग कोर्ट में वकील से की हाथापाई, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
A youth got angry when the matter of compromise was raised, he got into a scuffle with the lawyer in Durg court, FIR registered, police engaged in investigation
दुर्ग : कोर्ट परिसर में एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है. वार्ड क्रमांक 40 केलाबाड़ी निवासी अधिवक्ता ललित अडिल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 के तहत मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ललित अडिल वर्ष 1985 से वकालत कर रहे हैं. 17 जून को फैमिली कोर्ट की न्यायाधीश मैडम रंजू रावत की अदालत में एक काउंटर तलाक मामले की सुनवाई चल रही थी. जिसमें विनीता साहू और उसके पति कमलेश साहू पक्षकार थे. इस मामले में काउंसलिंग एवं राजीनामा की पेशी के दौरान विनीता साहू सुबह 11 बजे कोर्ट में हाजिर हुई. जबकि कमलेश साहू दोपहर 3:30 बजे पहुंचे.
जब विनीता की तरफ से राजीनामा की बात की गई तो कमलेश साहू उत्तेजित हो गया और अधिवक्ता ललित अडिल से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतर आया. इस दौरान उसने अधिवक्ता का चश्मा भी तोड़ दिया. घटना के बाद अधिवक्ता ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. जिस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए IPC की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



