प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ट्रंप ने दिया जोरदार झटका, भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी संसद से पास, राष्ट्रपति ट्रंप लेंगे अंतिम फैसला

Trump deals a major blow on Prime Minister Narendra Modi's birthday: a bill imposing 100% tariffs on India has passed the US Congress; President Trump will make the final decision.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ट्रंप ने दिया जोरदार झटका, भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी संसद से पास, राष्ट्रपति ट्रंप लेंगे अंतिम फैसला

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के दिन उनके दोस्त डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को जोरदार झटका दिया है. भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी संसद से पास हो गया है. बुधवार देर रात अमेरिकी हाउस में सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट बिल-2026 पास हो गया. बिल के पक्ष में 262 और विरोध में 159 वोट पड़े. यह बिल रूसी तेल (Russian oil)-गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक आयात शुल्क लगाने का अधिकार देता है. अमेरिकी हाउस के दोनों सदन से पास होने के बाद अब इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास साइन करने के लिए भेजा जाएगा. ट्रंप के साइन करते ही यह बिल कानून बन जाएगा और फिर भारत पर 00% टैरिफ लागू हो जाएगा.
हालांकि भारत पर अभी 100% टैरिफ नहीं लगाया गया है. बिल के कानून बनने के बाद ट्रम्प के पास ऐसा टैरिफ लगाने का कानूनी अधिकार हो जाएगा.  बिल पास होने के बाद अमेरिकी सांसद माइकल मैककॉल ने कहा कि उन्हें इस बिल के पारित होने पर गर्व है. मैककॉल ने दावा किया कि यह बिल रूस की युद्ध क्षमता को कमजोर करेगा और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बातचीत की मेज पर लाने में मदद करेगा. उन्होंने कहा कि बिल रूस के साथ-साथ चीन और ईरान पर भी दबाव बढ़ाने के लिए है.
भारत पर एक और ट्रेड शॉक का खतरा
अमेरिका का मानना ​​है कि रूस का कच्चा तेल व्यापार यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए फंड कर रहा है. यह बिल राष्ट्रपति ट्रंप को भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का अधिकार देने का भी प्रयास करता है. इस बिल ने भारत-अमेरिका व्यापार और ऊर्जा संबंधों में अनिश्चितता की एक और परत जोड़ दी है. यूक्रेन जंग के बाद वैश्विक ऊर्जा व्यापार में बदलाव के बीच भारत रूसी कच्चे तेल का एक बड़ा खरीदार बना हुआ है. अब नए कानून में एक ऐसा सिस्टम बनाया गया है जिससे रूस से लगातार ऊर्जा खरीदने वाले देशों से जुड़ी अमेरिकी आयात पर भारी टैरिफ लग सकता है. इसलिए यह कानून खुद भारत पर कोई नया टैरिफ नहीं लगाता बल्कि ट्रंप को भविष्य में ऐसा करने के लिए एक और कानूनी अधिकार देता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?