अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ आरोपी लवप्रीत सिंग उर्फ करन और हरप्रीत सिंग उर्फ गोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, मोटर साइकिल जप्त
Accused Lovepreet Singh alias Karan and Harpreet Singh alias Goga arrested red handed with illegal drug Heroin (Chitta), motorcycle seized
रायपुर : राजधानी में नशे की खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के अलावा मोबाइल और मोटर साइकिल को भी जप्त किया गया है.
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रूप से रोक लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गये हैं.
इसी कड़ी में 9 मार्च 2025 को थाना कबीर नगर टीम को खबर मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी पान ठेला के पास जरवाय बाई पास रोड में 2 व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखे हैं और बेचने की फिराक में है. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को खबर की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी कबीर नगर दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना कबीर नगर की पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर के द्वारा बताए गये हुलिये के व्यक्तियों जो एक मोटर साइकिल के पास बैठे थे. जो पुलिस को देखकर मोटर साइकिल से भागने का प्रयास कर रहे थे. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पूछताछ में उक्त व्यक्तियों द्वारा अपना नाम लवप्रीत सिंग उर्फ करन निवासी कुम्हारी शंकर नगर जिला दुर्ग और हरप्रीत सिंग उर्फ गोगा निवासी वीर सावरकर नगर हीरापुर रायपुर का रहने वाला बताया. टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ करन के लोवर की जेब में रखे 3 प्लास्टिक पन्नी में लपेटा हुआ प्रतिबंधित मदाक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) रखा होना पाया गया. और आरोपी हरप्रीत सिंग उर्फ गोगा के जेब से 1 प्लास्टिक पन्नी में लपेटा हुआ प्रतिबंधित मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) रखे मिला. जिसे उक्त प्रतिबंधित मदाक पदार्थ रखने और बिक्री करने के बारे में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश ना कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था.
जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी लवप्रीत सिंग उर्फ करन के कब्जे से 3 पैकेट प्लास्टिक झिल्ली मे मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) वजन 31.07 ग्राम कीमत करीब 1,75,000/- रुपये और 1 नग मोबाईल आईफोन कीमत 40,000 और 1 मोटर साइकिल सीडी डीलक्स नम्बर CG04 DU 4622 कीमत 10,000/ रुपये, और आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ गोगा के कब्जे से 1 पैकेट प्लास्टिक झिल्ली में मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) वजन 8.30 ग्राम कीमत करीब 35000 रुपये का और 1 मोबाइल कीमत 10000/ रुपये जुमला कीमत 2,70,000/ रुपये को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 31/25 धारा- 21(B) NDPS ACT का जुर्म दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक श्री दीपेश जायसवाल, सउनि. घनश्याम साहू, सउनि. नारायण सेन, आर. 977 दीपक राजपूत, आर. 2571 मोसिन खान, आर. 2217 मनहरण नाथ योगी, आर. 2232 गजेंद्र साहू, एवं आर. 2556 नारायण बंजारे की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
(1) लवप्रीत सिंह उर्फ करन पिता बूटा सिंह उम्र 28 साल निवासी कुम्हारी शंकर नगर थाना कुम्हारी जिला दुर्ग (छ.ग.)
(02) हरप्रीत सिंह उर्फ गोगा पिता स्व कुलदीप सिंह उम्र 28 साल निवासी हीरापुर वीर सावरकर नगर मकान नंबर CH- 1166 थाना कबीर नगर रायपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



