छत्तीसगढ़ विधानसभा में उठा ED की रेड का मुद्दा, सदन में हंगामा, कांग्रेसी विधायक सस्पेंड, छापेमारी की चर्चा दिल्ली तक
The issue of ED raid was raised in Chhattisgarh assembly, uproar in the house, Congress MLA suspended, discussion of the raid reached Delhi
दुर्ग/भिलाई : आज छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम ने चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी. भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई नेता लंबे समय से ED के राडार में हैं. और कई स्थानों पर छापेमार की कार्रवाई लगातार जारी है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके करीबी और दूसरे करीबियों पर ईडी की छापेमारी का असर अब विधानसभा में देखें को मिल रहा है. आज सदन की कार्रवाई शुरु होते ही कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी शुरु कर दी और सदस्य सीधे गर्भगृह तक पहुंच गए. हंगामा करने वाले सदस्य खुद ही निलंबित हो गए और फिर उन्होंने वॉकआउट कर दिया.
इस पूरे मसले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर हमलावर होकर कहा कि “ED की दबिश, भाजपा की हताशा है. भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है. सात साल पुराने झूठे केस को अदालत में खारिज कर दिया. लेकिन दुर्भावना से ED को मोहरा बना दिया गया. आज सुबह ED की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पहुंची है. उन्होंने पूछा है कि यह जांच है या राजनीतिक प्रतिशोध?
इसी तरह पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने भी सत्तादल पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा लगातार दुर्भावनापूर्वक काम कर रही है. ईडी की कार्रवाई से कुछ नहीं निकलने वाला है. कांग्रेस पूरे मुद्दे को लेकर लड़ाई लड़ेगी”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने ईडी की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा. पवन खेड़ा ने सोमवार को एक्स पर शेयर किए वीडियो बयान में ईडी की छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुबह 6:30 बजे से भिलाई में भूपेश बघेल के यहां ईडी छापेमारी कर रही है. कोई हैरानी की बात नहीं है. विपक्ष के यहां ईडी भेजने की परंपरा भारतीय जनता पार्टी ने शुरु कर रखी है. यह छापेमारी किस केस में की जा रही है ये किसी को नहीं मालूम. क्यों हो रही है? नहीं मालूम.
उन्होंने आगे कहा कि आज से कुछ दिनों पहले कोर्ट ने सीबीआई का एक केस जो बघेल के खिलाफ था. उसको खारिज कर दिया था. उनके खिलाफ कोई केस नहीं है. फिर भी आज ईडी की छापेमारी उनके आवास पर चल रही है. आज संसद का सत्र शुरू हो रहा है. भाजपा चारों तरफ से घिरी हुई है. छापेमारी ध्यान भटाकने का एक षड्यंत्र है. ये भी हो सकता है कि भूपेश बघेल पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधि अब शुरु कर रहे हैं. प्रभारी बने हैं. उनको वहां परेशान करने की कोशिश की जा रही हो. भारतीय जनता पार्टी का एक अंग बनकर आज ईडी जिस तरह से काम कर रही है. यह भुला नहीं जाएगा. हम भी याद रखेंगे.
वीडियो के साथ पवन खेड़ा ने कैप्शन लिखा, “आज जब संसद का सत्र शुरु हो रहा है. चारों तरफ से घिरी हुई भाजपा ने हैडलाइन बदलने के लिए देश का ध्यान टैरिफ, गिरती हुई अर्थव्यवस्था, वोटर्स लिस्ट फ्रॉड आदि से भटकाने के लिए आज सुबह से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर पर ईडी द्वारा रेड करवा दी. भाजपा को समझ लेना चाहिए कि वह ना कांग्रेस को रोक पाएगी. ना हमारे किसी भी नेता को, ना डरे हैं, ना डरेंगे.
इस मामले में BJP के वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि विपक्ष सदन में गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है. उन्होंने कहा, विपक्ष अपनी बात नियमों के तहत उठा सकती है. लेकिन कांग्रेस ने हंगामा शुरु कर दिया. कांग्रेस को नियम, कायदा और कानून पर यकीन नहीं है.
विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई. स्पीकर ने विपक्षी विधायकों को निलंबित करने के बाद सदन को सुचारु रुप से चलाने का प्रयास किया. हालांकि विपक्ष के प्रदर्शन के कारण सदन में तनावपूर्ण माहौल बना रहा.
ईडी ने कहा कि चैतन्य बघेल पर शराब घोटाले का पैसा मिलने का शक है. उन्होंने बताया कि राज्य में करीब 14-15 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. प्रवर्तन निदेशालय ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ. शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेब में 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भरी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



