प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने आरोपी रामकुमार केवट को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Accused of luring villagers to convert under the guise of a prayer meeting, police arrested the accused Ramkumar Kewat and sent him behind bars.

प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने आरोपी रामकुमार केवट को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर/मल्हार : बिलासपुर जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र से धर्मांतरण का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रार्थना सभा के नाम पर ग्रामीणों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. इस दौरान आरोपी पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार किया गया. यह मामला मल्हार चौकी क्षेत्र के दबावपारा इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोप है कि दबावपारा इलाके में प्रार्थना सभा के नाम पर करीब 30 से 35 महिला, पुरुष और बच्चे इकठ्ठा किए गए थे. ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की लालच देकर हिंदू धर्म से हटाकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था.
इस मामले की जानकारी मिलते ही मल्हार पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरु की और और पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज किया गया.
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील किया है कि अगर किसी को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास की जानकारी मिलती है तो फौरन थाने या नजदीकी पुलिस स्टेशन को खबर करें. इस घटना ने बिलासपुर में धर्मांतरण और प्रार्थना सभाओं के नाम पर ग्रामीणों को प्रभावित करने की घटनाओं पर प्रशासन और समाज के ध्यान को फिर से खींचा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB