प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 35 हजार लेने का आरोप, आवास मित्र के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर लगाई इंसाफ की गुहार, जांच में जुटी पुलिस

Allegations have been raised regarding the collection of ₹35,000 in the name of the Pradhan Mantri Awas Yojana; a complaint has been lodged at the police station against an 'Awas Mitra' seeking justice, and the police have initiated an investigation.

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 35 हजार लेने का आरोप, आवास मित्र के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर लगाई इंसाफ की गुहार, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती/जैजैपुर : सक्ती जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और आवास संबंधी कार्य कराने के नाम पर ₹35 हजार लिए जाने का आरोप सामने आया है. ग्राम पंचायत करौवाडीह निवासी सुखीराम चंद्रा ने इस बारे में जैजैपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उससे दो किस्तों में उक्त राशि ली गई. उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है.
शिकायत के मुताबिक ग्राम के आवास मित्र मिथलेश चंद्रा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में शिकायतकर्ता से कुल ₹35 हजार की राशि दो किस्तों में ली गई. इसमें मार्च 2026 में पहली किस्त के रूप में ₹10 हजार और दूसरी किस्त के रूप में ₹25 हजार दिए जाने की बात कही गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह राशि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने एवं आवास संबंधी कार्य कराने के नाम पर ली गई थी.
शिकायतकर्ता के मुताबिक वर्तमान में उसका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बन चुका है. इसके बावजूद योजना से जुड़े कार्यों के नाम पर राशि लिए जाने को लेकर उसने आपत्ति जताई है. उसने पुलिस से मांग किया कि संबंधित व्यक्ति से पूछताछ कर यह जांच की जाए कि ₹35 हजार की राशि किस मकसद से ली गई और उसका उपयोग किस तरह किया गया.
शिकायत में यह भी मांग की गई है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता से ली गई राशि वापस दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए. साथ ही जांच के दौरान अगर अन्य हितग्राहियों से भी इसी तरह राशि लिए जाने की जानकारी सामने आती है. तो उसकी भी जांच करने की मांग की गई है.
फिलहाल शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है. मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?