शादी से पहले गर्लफ्रेंड से अफेयर, पति ने तलाक लेने बनाया दबाव, पत्नी ने की खुदकुशी, ससुराल पक्ष ने लगाया गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Affair with girlfriend before marriage, husband pressures for divorce, wife commits suicide, in-laws make serious allegations, demand for impartial investigation
कोरबा : कोरबा जिले में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस मामले में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. मायके वालों का आरोप है कि उसके दामाद का शादी से पहले किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था. यह मामला कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के सुराकछार का है.
नीली जानकारी के मुताबिक बुधवार को रानी मोबाइल का इस्तेमाल कर रही थी. तब दयाल घर लौटा और मोबाइल मांगा. रानी के मना करने पर दयाल ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिए. इससे गुस्सा होकर रानी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. दयाल कहीं बाहर चला गया. थोड़ी देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि रानी लोहे की एंगल में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. परिजनों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दयाल रत्नाकर ने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका उस पर तलाक के लिए दबाव बना रही थी. जिसके कारण उसकी पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा था. वहीं, रानी रत्नाकर के भाई शिव कुमार ने आरोप लगाया कि जीजा के विवाहेतर संबंध के कारण उसकी बहन के साथ मारपीट करता था. घटना से एक दिन पहले रानी ने वीडियो कॉल पर परिजनों से बात की थी,.जिसके बाद यह कदम उठाया. उन्होंने दयाल रत्नाकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस मामले में कार्यपालिक दंडाधिकारी ने मृतका के परिजनों और युवक का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
परिजन बोले- शादी के बाद उसकी गर्लफ्रेंड दामाद पर महिला से तलाक लेने का दबाव बना रही थी. इसी बात को लेकर उसकी हमारी बेटी के साथ अक्सर झगड़ा होता था. उन्होंने इंसाफ की मांग करते हुए दामाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. यह मामला बाकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंदरीदफाई का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर निवासी 26 साल की रानी रत्नाकर की शादी चार साल पहले सिवनी के दयाल रत्नाकर उम्र 27 साल से हुई थी. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी कोरबा जिले के बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के सेंदरीदफाई इलाके में रह रहे थे. दोनों का एक ढाई साल की बेटी और चार महीने का बच्चा भी है. दयाल रत्नाकर गैरेज में काम करता है.
दयाल का शादी से पहले उसका किसी दूसरे महिला के साथ अफेयर था. लेकिन शादी के बाद भी दयाल और उसके गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर जारी रहा. दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी. वहीं, दयाल के घर में एक ही मोबाइल था. मोबाइल से दयाल की पत्नी रानी को पति के अफेयर की जानकारी हो गई थी. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.
पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया. पूरी कार्रवाई मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पुलिस चौकी के द्वारा पूरी की गई. पुलिस ने कहा कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



