मौसी के घर में पढ़ाई करने आए आठवीं के छात्र की फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सदमे में परिवार और मोहल्ला, जांच में जुटी पुलिस

An eighth-grade student who had come to his aunt's house to study committed suicide by hanging himself. The family and neighborhood are in shock. Police are investigating.

मौसी के घर में पढ़ाई करने आए आठवीं के छात्र की फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सदमे में परिवार और मोहल्ला, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी : धमतरी शहर के जल विहार कॉलोनी में आठवीं कक्षा के एक छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की दर्दनाक घटना सामने आई है. कम उम्र का विद्यार्थी इस तरह का कदम क्यों उठा बैठा. यह अब भी रहस्य बना हुआ है. घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक जल विहार गली नंबर 7 में रहने वाले कक्षा आठवीं के छात्र ने सोमवार रात घर में अकेले होने पर फांसी लगा ली. छात्र अपने मौसी-मौसा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था और करीब छह माह पहले ही वहां आया था. उस समय उसके परिवार वाले कोंडोल गांव में रहते हैं. मौसी का परिवार शादी समारोह में गया हुआ था. वहीं वह घर में अकेला था.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान गजेंद्र कुमार साहू के रुप में हुई. पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों को लेकर अब तक कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है.
खबर सुनकर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है. हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही दुर्गुड़ी थाना क्षेत्र में एक अन्य आठवीं कक्षा की छात्रा ने जहर सेवन कर आत्महत्या की थी. लगातार कम उम्र के बच्चों द्वारा आत्महत्या की घटनाओं ने जिले में चिंता बढ़ा दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t