देशी शराब पीने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति और युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस, परिजन कर रहे जांच और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

An elderly man and a young man died after consuming country-made liquor, police investigating, family members demanding investigation and action against the culprits

देशी शराब पीने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति और युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस, परिजन कर रहे जांच और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां देशी शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों ने देसी शराब पी थी. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. जहां मौके पर ही एक ने दम तोड़ दिया. तो वहीं दूसरे की इलाज के ​दौरान मौत हो गई. यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली-उदयभाठा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सीताराम सतनामी और रोहित तेंदुलकर दोनों मृतकों ने आपस में बैठक सबसे पहले शराब का सेवन किया. जिसके बाद जिसके बाद दोनों की तबियत अचानक बिगड़ गई.जिसके बाद दोनों बेहोश मिले और नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
इस मामले की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. आशंका जताई जा रही है कि शराब में जहरीला पदार्थ था. जिससे दोनों की मौत हुई है.
नवागढ़ थाना के भठली गांव में गुरुवार की शाम करीबन 5 से 6 बजे सीताराम और रोहित तेंदुलकर की संदिग्ध हालत में मिले. जिसकी खबर परिजनों को दी गई. परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए नवागढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से रोहित सतनामी को जिला अस्पताल रेफर किया गया और दोनों को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया. इस मामले ने नवागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है.
मृतक रोहित तेंदुलकर के भाई ने बताया कि रोहित मजदूरी का काम करने के बाद शाम को घर पंहुचा और घूमने के लिए बाइक लेकर निकला. 15 मिनट बाद फोन से खबर मिली कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है. आसपास के लोगो से पूछने पर पता चला कि रामगोपाल ने लाकर सीताराम सतनामी और रोहित को देसी शराब दिया और चले गया. जिसे रोहित और सीताराम ने पी और कुछ समय बाद मुंह से झाग निकलने लगा. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने इस मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ करवाई की मांग की है.
बता दें कि नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोकदा और अमोदा गांव में भी दो साल पहले इसी तरह शराब पीने से मौत हुई थी. और एक बार फिर शराब ने फिर से एक जान ले ली है. पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. शराब में जहर था या कुछ और इसका खुलासा होने के बाद पूरे मामले की जांच करेंगी. लिस ने गांव के कुछ लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI