बुजुर्ग को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले, 3 दिन में तीन मर्डर, कबीरधाम में दहशत का माहौल

An old man was burnt alive, set on fire by pouring petrol, three murders in 3 days, an atmosphere of terror in Kabirdham

बुजुर्ग को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले, 3 दिन में तीन मर्डर, कबीरधाम में दहशत का माहौल

कबीरधाम : छग के गृहमंत्री विजय शर्मा का गृह जिला कबीरधाम में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सिंघनपुरी गांव के बामी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक 70 साल के बुजुर्ग झड़ी साहू को देर रात जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सिंघनपुरी गांव के बामी के बुजुर्ग अपने घर के बाहर सो रहे थे. तभी अज्ञात हमलावर ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते. तब तक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो चुकी थी.
यह घटना तीन दिनों में तीसरी हत्या है. जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग बेहद डरे हुए हैं और लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर नाराजगी जता रहे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है. हत्यारे की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB