गुढ़ियारी में स्कूटी की डिक्की से 8.75 लाख लेकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

In Gudhiyari, the miscreants escaped with 8.75 lakhs from the trunk of a scooty, the police arrested two accused within a few hours and sent them behind bars

गुढ़ियारी में स्कूटी की डिक्की से 8.75 लाख लेकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के नया तालाब इलाके में बीती रात लूट की वारदात हुई. तेलघानी नाका स्थित तनिष्क एंटरप्राइजेज में मुंशी से बदमाश 8 लाख 75 हजार 800 की नगदी लूटकर फरार हो गए. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई पूरी रकम के साथ स्कूटी और हथियार बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सूरज साहू ने पुलिस को बताया कि वह उक्त रकम अपने इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिक्की में रखकर कार्यालय से सेठ के घर (नया तालाब, गुढियारी) जा रहा था. इसी दौरान नया तालाब के पास स्कार्फ से मुंह ढंके हुए दो अज्ञात युवकों ने उसे ओवरटेक कर स्कूटी रोक ली. बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे धक्का देकर गिरा दिया और स्कूटी सहित डिक्की में रखे पूरे रुपये लेकर फरार हो गए.
वारदात की खबर मिलते ही गुढियारी थाना और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और फौरन कार्रवाई शुरु की. जांच व सटीक खबर के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी नगदी, स्कूटी और हथियार बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके पीछे किसी संगठित गिरोह के हाथ होने की पतासाजी कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB