छुरा लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल में फिर जच्चा-बच्चा की मौत!, मचा हड़कंप, अस्पताल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध, गंभीर लापरवाही का आरोप
Another mother and child die at Chura Laxmi Narayan Hospital, causing panic; hospital management's role questionable; allegations of serious negligence
गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा नगर से इस वक्त की बेहद गंभीर और हृदयविदारक खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छुरा नगर के लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल में इलाज के दौरान जच्चा और नवजात शिशु दोनों की मौत हो गई.
घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं. फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
परिवार वालों का मोबाइल बंद मिला और जच्चा-बच्चा दोनों के शव रहस्यमय तरीके से गायब बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला दबाने की कोशिश की जा रही है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि प्रसूता और नवजात के शव अस्पताल परिसर में नहीं है तो गया कहां.. जबकि मौत अस्पताल में ही होने की बात सामने आ रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि शव आखिर गया कहां? यह पुलिस जांच का विषय है ?
किसके आदेश पर हटाए गए?
क्या बिना पोस्टमार्टम ही अंतिम संस्कार कराने की तैयारी है ?
सूत्रों से पता चला है कि अस्पताल प्रबंधन मामले को दबाने परिवार वालों को मोटी रकम का लालच दे रही है.
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल विवादों में आया हो. इससे पहले मैनपुर ब्लाक के कुल्हाड़ीघाट की एक आदिवासी महिला की मौत के बाद प्रशासन ने इस अस्पताल को सील किया था. उस समय भी लापरवाही, अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगे थे. अब एक बार फिर जच्चा-बच्चा की मौत ने यह साबित कर दिया है कि अस्पताल प्रबंधन ने पूर्व घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया.
सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. संभावना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरु करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



