भीख मांगने के बहाने चोरी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद, चुराए सामानों को छुपाने जमीन में किया दफन

Husband and wife arrested for stealing under the guise of begging, mobile phone and laptop recovered, stolen goods buried underground to hide them

भीख मांगने के बहाने चोरी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद, चुराए सामानों को छुपाने जमीन में किया दफन

दुर्ग/ भिलाई : थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने भीख मांगने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दंपत्ति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया लैपटॉप और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं. चोरी की वारदात 6 अक्टूबर की है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना भिलाई भट्ठी के एपी मोलार मस्क कंपनी में साफटवेयर  इंजिनियर टाटा फनिन्द्रा ने रिपोर्ट लिखाई कि रात के समय अपने लैपटॉप में काम करने के बाद सो गया. सुबह लैपटॉप कमरे में ही रखा था. आवेदक नहाने चला गया. घर में प्रार्थी की मां दूसरे कमरे में सो रही थी. तभी कमरे के खुले दरवाजे से घर अंदर आकर किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रवेश कर रुम में रखे एचपी कंपनी का लैपटॉप को चोरी कर ले गया.
थाने में दर्ज रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान मुखबिर से खबर मिली कि घुम-घुम कर भीख मांगने वाले एक पुरूष और एक महिला के द्वारा रेल्वे स्टेशन दुर्ग क्षेत्र में लैपटाप और मोबाईल खरीदने के लिये लोगों से पूछ रहे हैं.
इस खबर पर संदेही हेमंत सोबर और महिला नागमणी सोबर को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई. पतिपत्नी ने बताया कि बिलासपुर के रहने वाले हैं. दुर्ग भिलाई शहर के कई इलाकों में घुम-घुम कर खुले मकान से मोबाईल और दर्ज मामले के घटनास्थल से लैपटाप की चोरी करना कबूल किया।
चोरी किये गये मोबाईल और लैपटाप को दुर्ग रेल्वे स्टेशन के ओव्हर ब्रिज के नीचे जमीन के नीचे गड्ढा कर उसके उपर मिटटी डालकर छिपा देते थे. आरोपी हेमंत सोबर के निशानदेही पर रेल्वे स्टेशन दुर्ग ओव्हर ब्रिज के नीचे जमीन में गाड़कर छिपाये गए कुल 8 नग कई कंपनियों के मोबाईल और एचपी कंपनी का लैपटॉप बरामद किया गया. आरोपियों को अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
हेमंत सोबर पिता शंकर सोबर उम्र 30 साल गजरा चौक के पास थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर
नागमणि पति हेमंत सोबर उम्र 25 साल गजरा चौक के पास थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t