आदर्श अग्रवाल की 25वीं एनिवर्सरी पार्टी में 81 लड़के-लड़कियां छलका रहे जाम, पुलिस की रेड, शराब और गाड़ियों समेत करोड़ों का सामान जब्त
81 boys and girls were seen drinking at Adarsh Aggarwal's 25th anniversary party, police raided the venue, seized goods worth crores, including liquor and vehicles.
साणंद : गुजरात में शराबबंदी के बावजूद रईसों की महफिलें थमने का नाम नहीं ले रहीं। अहमदाबाद के सानंद इलाके में स्थित निर्वाना ग्रीन्स वीकेंड होम में आदर्श अग्रवाल की 25वीं शादी की सालगिरह के मौके पर आयोजित एक हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर हड़कंप मचा दिया. इस कार्रवाई में 43 पुरुषों और 38 महिलाओं समेत कुल 81 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने मौके से करीब 2.91 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया है.
25वीं शादी की सालगिरह पर सजी थी महफिल
पुलिस के अनुसार, यह पार्टी आदर्श अग्रवाल की शादी की 25वीं सालगिरह के जश्न में आयोजित की गई थी. आयोजनकर्ता मुंबई निवासी अमित गोपीलाल पचेरीवाल बताया जा रहा है. पार्टी में डॉक्टर, बिल्डर और कारोबारी वर्ग से जुड़े कई लोग शामिल थे. जो महंगी लग्जरी कारों से यहां पहुंचे थे। बाहर से शांत दिखने वाले इस वीकेंड होम के भीतर नशे और शोर-शराबे का माहौल था.
शराब, हुक्का और फूड काउंटर की पूरी तैयारी
छापे के दौरान पुलिस ने देखा कि पार्टी के लिए 11 टेबल, एक बड़ा फूड काउंटर, केक, विदेशी शराब की बोतलें और कई हुक्के लगाए गए थे. शराब और हुक्का खुलेआम परोसे जा रहे थे. जैसे ही पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई, पार्टी में अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोग भागने की कोशिश में भी दिखे. लेकिन पुलिस ने सभी को मौके पर ही घेर लिया.
38 महिलाएं, 43 पुरुष, उम्र 35 से 40 के बीच
हिरासत में लिए गए लोगों में 38 महिलाएं और 43 पुरुष शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर की उम्र 35 से 40 साल के बीच है. सभी को मेडिकल जांच के लिए सानंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. प्रारंभिक जांच में कई लोग नशे की हालत में पाए गए. पुलिस अब उनकी पहचान, पेशे और पृष्ठभूमि की गहन जांच कर रही है.
2.91 करोड़ का सामान जब्त, FSL जांच जारी
पुलिस ने मौके से 10 से अधिक हुक्के, विदेशी शराब की कई बोतलें, जिनमें 5 भरी और 20 खाली बोतलें शामिल हैं, जब्त की हैं. एक हुक्का ऐसा भी मिला है, जिसमें किस तरह का पदार्थ इस्तेमाल हुआ, इसका पता लगाने के लिए एफएसएल जांच कराई जा रही है. जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 2.91 करोड़ रुपये आंकी गई है.
पंचवटी की छत पार्टी से भी जुड़ा मामला
गौरतलब है कि इससे पहले अहमदाबाद के पंचवटी इलाके में भी एक अपार्टमेंट की छत पर चल रही शराब और हुक्का पार्टी पर पुलिस ने कार्रवाई की थी. उस मामले में 4 लड़कियों और 17 लड़कों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस का मानना है कि शहर और आसपास के इलाकों में इस तरह की गुप्त पार्टियों का नेटवर्क सक्रिय है.
महिलाओं में नशे के मामले ज्यादा
ग्रामीण एसपी ओम प्रकाश जाट ने बताया कि इस छापेमारी में कुल 39 लोग नशे की हालत में पाए गए. जिनमें 26 महिलाएं शामिल हैं. सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी तादाद में शराब कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.
जांच के दायरे में बड़े नाम
पुलिस का कहना है कि पार्टी में शामिल कुछ लोग मालदार और प्रभावशाली परिवारों से जुड़े हैं. इसलिए मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है. आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल पार्टी से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



