वार्ड की समस्या नहीं सुनने की बात पर BJP पार्षद पर जानलेवा हमला, नाक-आंख-गाल पर आई गंभीर चोट, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP Councilor Attacked in Life-Threatening Assault Over Refusal to Address Ward Issues; Sustains Severe Injuries to Nose, Eye, and Cheek—Police Take Major Action, Three Accused Arrested.
बालोद/दल्लीराजहरा : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए लोगों ने एक वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला कर दिया. दल्लीराजहरा के वार्ड नम्बर 7 (टीचर कॉलोनी) में पार्षद वीरेन्द्र साहू को घेरकर तीन युवकों ने न सिर्फ बुरी तरह पीटा, बल्कि स्टील के कड़े (चुड़ा) से हमला कर और गमछे से गला घोंटकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की. राजहरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को दुर्ग और धमतरी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
शादी से लौट रहे पार्षद को रास्ते में घेरा
मिली जानकारी के मुताबिक 11 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे पार्षद वीरेन्द्र साहू अपने दोस्त हेमंत नेताम के साथ एक शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे. जैसे ही वे टीचर कॉलोनी ग्राउंड के पास पहुंचे, आरोपी दीपक यादव, अजीत सिंह और कैलाश साहू ने उनका रास्ता रोक लिया.
विवाद की वजह: वार्ड की समस्या
हमलावरों ने पार्षद को रोकते ही गाली-गलौज शुरू कर दी. आरोपियों का कहना था कि "तुम वार्ड की समस्याओं का निराकरण नहीं करते हो." इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि तीनों आरोपियों ने एक राय होकर पार्षद पर हमला बोल दिया.
क्रूरता की हद: आरोपियों ने अपने हाथ में पहने स्टील के भारी कड़े (चुड़ा) से पार्षद के चेहरे, नाक और आंखों पर ताबड़तोड़ वार किया. चश्मदीदों के मुताबिक आरोपियों ने गमछे से पार्षद का गला दबाकर उन्हें जान से मारने का भी प्रयास किया.
सायबर सेल और पुलिस का 'क्रैकडाउन'
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपियों की लोकेशन दुर्ग और धमतरी में मिली. जहाँ दबिश देकर तीनों को धर दबोचा गया.
बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी
इस मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1) BNS (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है. वारदात में इस्तेमाल स्टील का चुड़ा जप्त कर लिया गया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



