बीजेपी नेताओं ने कराया था दंगा, भाजपा विधायक ने खोली पोल, अपनी ही पार्टी के 8 पदाधिकारियों के खिलाफ नामजद दर्ज कराई FIR, मची खलबली

BJP leaders had created a riot BJP MLA exposed registered FIR against 8 officials of his own party created panic

बीजेपी नेताओं ने कराया था दंगा, भाजपा विधायक ने खोली पोल, अपनी ही पार्टी के 8 पदाधिकारियों के खिलाफ नामजद दर्ज कराई FIR, मची खलबली

बहराइच : 13 अक्टूबर को बहराइच के महसी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल हो गया था. जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने नारे लगाए. इसके बाद एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी थी. फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई. जिसने तनाव को और बढ़ा दिया. इस दौरान भगदड़ में कई लोग घायल भी हो गए थे.
घटना के पांच दिन बाद महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने साफतौर पर इस दंगा को तूल भाजपा के ही नेताओं द्वारा दिया गया था. जिसके बाद यह घंटा इतनी बड़ी हुयी थी. इस मामले में उन्होंने दंगा फैलाने, पथराव और जान से मारने जैसी गम्भीर धाराओं में 8 नामजद भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है.
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बहराइच में हुए दंगे को लेकर बड़ा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि बहराइच में बीजेपी ने दंगा कराया है. चुनावी फायदे के लिए दंगा करवा रही बीजेपी.
बहराइच में हुई हिंसा के बाद अधिकारियों के साथ ही आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. इस पूरे मामले में महसी से बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने एक और एफआईआर दर्ज कराई है. यह एफआईआर BJYM नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव समेत आठ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है. हालांकि यह एफआईआर 18 अक्टूबर को ही दर्ज कराई गई थी. मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है.
बीजेपी विधायक ने जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है उनमें अर्पित श्रीवास्तव के अलावा अनुज सिंह रैकवार, शुभम मिश्रा, कुशमेंद्र चौधरी, मनीष चंद्र शुक्ल, पुंडरीय पाडेंय, सुधांशु सिंह और कुछ अज्ञात उपद्रवी शामिल हैं. यह केस 18 अक्टूबर को शाम 5:11 बजे दर्ज किया गया है. इस मामले में गंभीर धाराएं भी लगाई गई हैं.
विधायक द्वारा इस मामले में धारा 191(2), धारा 191(3), धारा 3(5), धारा 109(1), धारा 324(2), धारा 351(3), धारा 352 और धारा 125 के तहत शिकायत की गई है. उनका दावा है कि मृतक राम गोपाल मिश्रा के शव को लेकर जब मर्चरी जाने की तैयारी हो रही थी तब ये लोग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे और फिर उपद्रव करना शुरु कर दिया.
FIR में लगाए ये आरोप
उन्होंने एफआईआर में दावा किया है कि आरोपियों ने उन्हें और डीएम को जान से मारने की नीयत से पत्थर चलाया था. उसी वक्त भीड़ से एक फायरिंग भी हुई थी. जिसके बाद एक गाड़ी का शीशा फूट गया था. यह घटना रात 8 बजे से रात 10 बजे के बीच की है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह सारा कुछ साफ होगा. इससे पहले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू हो गई है.
बहराइच हिंसा: कई अधिकारियों पर एक्शन, हटाए गए ASP, DGP हेडक्वार्टर अटैच, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
बहराइच से ASP ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी हटाये गए हैं. इसके अलावा DGP हेडक्वार्टर से संबद्ध किये गए हैं. जबकि ASP दुर्गा प्रसाद तिवारी को बहराइच में तैनाती मिली है. सूत्रों की माने तो अभी और अधिकारियों पर कार्रवाई भी होनी है. जिस दिन अमिताभ यश पहुंचे थे. मौके पर उस दिन उन्होंने भी पवित्र मोहन त्रिपाठी के रुख पर नाराजगी जताई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

नगर कोतवाली में दर्ज विधायक महसी सुरेश्वर सिंह की एफआईआर के मुताबिक 13 अक्तूबर को महराजगंज में हुई हिंसा में मृतक रामगोपाल के शव को बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाहर गेट पर रखकर भीड़ प्रदर्शन कर रही थी. वे अपने अंगरक्षकों व अन्य सहयोगियों के साथ शव रखे लोगों के पास पहुंचे. इसके बाद डीएम से मिलने सीएमओ कार्यालय पहुंचे. जहां सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे. सभी को साथ लेकर दोबारा से मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के पास पहुंचे और बातचीत कर शव को मोर्चरी ले जाने लगे तभी कुछ उपद्रवी जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव व अन्य भाजपा कार्यकर्ता अनुज सिंह रैकवार, शुभम मिश्रा, कुशमेंद्र चौधरी, मनीष चंद्र शुक्ल, पुंडरीक पांडेय अध्यापक, सेक्टर संयोजक सुंधाशु सिंह राणा व अज्ञात भीड़ नारेबाजी करते हुए गाली गलौज करने लगी.
शव मोर्चरी में रखवाकर वे और डीएम जैसे ही आगे बढ़ते है और गाड़ी मुड़ती है. उक्त लोगों द्वारा कार को रोकने और बाकी बचे लोगों को जान से मारने की नियत से पत्थर चलाने लगते हैं. उसी दौरान भीड़ से फायरिंग भी होती है. कार का शीशा टूट गया, घटना में बेटा अखंड प्रताप सिंह बाल-बाल बचे. सीसीटीवी फुटेज से घटना साफ होने की बात कही. भाजपा जिलाध्यक्ष ने अर्पित के बीजेपी नगर अध्यक्ष होने की पुष्टि की है. नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर दंगा करने, घातक हथियार से हमला करने, हत्या का प्रयास, व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में डालने, मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया है.
विधायक ने जिन नामजद पर केस दर्ज कराया है. उसमें महसी तहसील क्षेत्र निवासी पुंडरीक पाण्डेय भी शामिल हैं. पुंडरीक पाण्डेय श्रावस्ती जिले में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb