70 किलो गौ-मांस बरामद, मचा हड़कंप, थाने से 500 मीटर दूर मोची मोहल्ले में चल रही तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार, मास्टमाइंड की तलाश जारी
70 kg of beef recovered, causing panic; smuggling underway in Mochi Mohalla, 500 meters from the police station; 3 accused arrested; search continues for mastermind
सारंगढ़ : शहर के मोची मोहल्ला में प्रतिबंधित गौ मांस मिलने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले के चार से पांच घरों में एक साथ छापेमारी की. जहां से भारी तादाद में प्रतिबंधित गौ मांस बरामद किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिलने के बाद जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर दबिश दी. तलाशी के दौरान कई घरों से गौ मांस बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक यह अवैध गतिविधि लंबे समय से संचालित की जा रही थी. हैरानी की बात यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार सिटी कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर चल रहा था.
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया. इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है. जिसकी तलाश जारी है. और अवैध गौ मांस तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
लैलूंगा पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन पशु तस्करों को 8 नग गौवंश के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया. जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये है. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मायाराम नागवंशी पिता बघेलराम नागवंशी उम्र 45 साल, सोहन यादव पिता ईश्वर यादव उम्र 47 साल और विद्याधर नागवंशी पिता जितेन्द्र राम उम्र 36 साल सभी निवासी थाना बागबहार जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) बताया।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



