हाईवा से बाइक को मारी टक्कर, धार्मिक काम से दूसरे गांव जा रहे 2 लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Bike hit by a truck, 2 people going to another village for religious work died, angry villagers blocked the road, truck driver arrested

हाईवा से बाइक को मारी टक्कर, धार्मिक काम से दूसरे गांव जा रहे 2 लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ की राजधानी के तिल्दा-नेवरा में सड़क हादसा हो गया. हाइवा की चपेट में आने से दोपहिया सवार 2 लोगों की मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया. यह हादसा तिल्दा से लगे ग्राम तुलसी के शासकीय स्कूल के पास हुआ है. 
मिला जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम सनत कुमार साहू, पिता स्व प्रेम लाल साहू उम्र 50 साल ग्राम मढ़ी निवासी अपनी दोपहिया वाहन में पीछे बैठाकर प्रेम लाल निर्मलकर उम्र 50 साल उरकुरा, रायपुर निवासी के साथ मढ़ी से तिल्दा की तरफ आ रहे थे. तभी तिल्दा से खरोरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दोनों की मौत हो गई.
इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया. जिससे तिल्दा खरोरा सिमगा प्रमुख मार्ग में घंटों जाम लगा रहा. नेवरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. साथ ही बड़ी तादाद में आसपास थानों से भी पुलिस की टीम पहुंची. एसडीएम आशुतोष देवांगन, नायब तहसीलदार विपिन पटेल भी मौके पर पहुंचे. ग्रामीण मुआवजे और ब्रेकर की मांग पर अड़े हुए हैं.
ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन बुलवाकर रात में ही मुख्य सड़क को बीचो-बीच खुदवा दिया. इस बीच नेवरा निवासी एक भाजपा के जिला पदाधिकारी नेतागिरी करने लगा. जहां ग्रामीणों ने उसके खिलाफ नेतागिरी बंद करो के जमकर नारे लगाए और उसे वहां से दूर हटा दिया. अधिकारियों की काफी समझाइश के बाद ग्रामीण थोड़ा शांत हुए फिर बीच सड़क पर खोदे गए गड्ढे को पटवाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI