भारत बनाम न्यूजीलैण्ड के चैम्पियन्स ट्रॅाफी फायनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करते सटोरिया विशाल चेलानी गिरफ्तार

भारत बनाम न्यूजीलैण्ड के चैम्पियन्स ट्रॅाफी फायनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करते सटोरिया विशाल चेलानी गिरफ्तार

रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा और पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है.
इसी कड़ी में 9 मार्च 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत कमल विहार स्थित श्रीराम चौक के पास एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन में ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहा है. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को निशानदेही कर पकड़ा गया.
पूूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विशाल चेलानी निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा भारत बनाम न्यूजीलैण्ड के चैम्पियन्स ट्रॅाफी फायनल मैच के दौरान मोबाईल फोन में diamondeÛch999.com नाम की वेबसाइट में आई.डी.लेकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया.
जिस पर आरोपी विशाल चेलानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में इस्तेमाल 1 नग आई फोन जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 187/25 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं 6, 7 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का जुर्म दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक विनय सिंह थाना प्रभारी टिकरापारा, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. महेंद्र राजपूत, प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, आर. दिलीप जांगडे, केशव सिन्हा, बोधेन्द्र मिश्रा, अमित वर्मा, लालेश नायक एवं टी.जी. आर. शंकर यादव तथा थाना टिकरापारा से प्र.आर. राजेश श्रीवास की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।
गिरफ्तार आरोपी
विशाल चेलानी पिता बलराम चेलानी उम्र 20 साल निवासी महावीर नगर एमआईजी मकान नंबर 16 शिव मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI