धमतरी में सनसनीखेज मामला, मशहूर लॉज के कमरे में मिली 22 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर FSL की टीम, जांच में जुटी पुलिस
Sensational case in Dhamtari: Body of a 22-year-old woman found in a room at a well-known lodge; incident sparks panic in the area; FSL team at the scene, police investigating.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक लॉज के कमरे में 22 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतका की पहचान कबीरधाम निवासी पिंकी मानिकपुर उम्र 22 साल के रूप में हुई है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह मामला धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिंकी मानिकपुर 24 सितंबर से सीजी 05 रेस्टोरेंट-लॉज ठहरी हुई थी. इसी बीच रविवार सुबह लॉज के कमरे में उसका शव मिला. युवती की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
लॉज के कमरे में शव मिलने की खबर पुलिस को दी गई. जिसके बाद कोतवाली पुलिस के साथ एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की. पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है. पुलिस ने मौके पर जरुरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत की असल वजह को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले घटनास्थल और अन्य परिस्थितियों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.
घटना को लेकर लॉज और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती कब लॉज में पहुंची थी और वहां रहने के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में थी. इसके साथ ही यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि कमरे में युवती अकेली ठहरी हुई थी या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था. पुलिस लॉज में युवती के ठहरने से संबंधित जानकारी भी जुटा रही है. मामले की जांच में एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है. ताकि घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर मौत से जुड़ी परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके.
इस बीच पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी. खबर मिलने के बाद युवती के परिजन धमतरी पहुंच गए हैं. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
22 वर्षीय युवती की अचानक मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वजह को लेकर कोई अंतिम जानकारी नहीं दी है. जांच का असल मकसद यह पता लगाना है कि युवती की मौत किस वजह से हुई और घटना के समय लॉज में क्या हालात थे. फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. लॉज कर्मचारियों से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



