लड़कों को बुलाकर रात में नशा, पड़ोसियों ने जताया विरोध तो भड़कीं लड़कियां, एसिड फेंका-बरसाएं पत्थर, ब्लेड से हमला, कई घायल, 5 गिरफ्तार
Boys were called in for drugs at night; neighbors protested, and the girls became enraged. They threw acid and pelted stones at them, and attacked them with blades, injuring several, and five arrested.
दुर्ग : संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में सिद्धार्थ नगर इलाके में हुई एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया है. दो महिलाओं और दो लड़कियों ने पड़ोस के निवासियों पर एसिड और ब्लेड से हमला कर दिया. जिसमें कम से कम आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.
पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक यह घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे हुई. स्थानीय निवासियों ने कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियों में शामिल लड़कियों को समझाने के लिए उनके घर पर इकट्ठा हुए थे. निवासियों का आरोप है कि लड़कियां अक्सर बाहरी लोगों को घर बुलाती थीं और मादक पदार्थों का सेवन करती थीं. जिससे पड़ोस के बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा था.
बातचीत जल्द ही हिंसक टकराव में बदल गई. गुस्साए चश्मदीदों का कहना है कि लड़कियाँ घर के अंदर गईं और धारदार ब्लेड व टॉयलेट क्लीनर (जिसमें एसिड होने का संदेह है) लेकर लौटीं. उन्होंने बाहर खड़े लोगों के समूह पर बिना किसी चेतावनी के तेज़ाब फेंक दिया. इस हमले में कई निवासियों के चेहरे और आंखों पर गंभीर जलन हुई. जिससे उनकी रोशनी को भी नुकसान पहुंचा है.
इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर ब्लेड से भी हमला किया. जिससे कई लोगों को गहरे घाव लगे. हमले के दौरान भीड़ पर पत्थर भी फेंके गए. जिससे संकरी गली में अफरा-तफरी मच गई.
पीड़ित सोनी कुर्रे ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि वे बाहर से लड़कों को न बुलाएँ. अचानक वे अंदर भागीं.र फेंक दिया. मेरी आँख घायल हो गई... फिर उन्होंने चाकू और ब्लेड से सब पर हमला किया." एक अन्य पीड़ित नीलेश संदेकर ने आरोप लगाया कि लड़कियाँ ड्रग्स का इस्तेमाल करती हैं और बात सुनने से मना कर दिया.
घटना के बाद आक्रोशित और डरे हुए दर्जनों निवासी फौरन दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचे और फौरन गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि किया कि गिरफ्तार चार आरोपियों में से दो छात्राएं हैं. जबकि दो कामकाजी महिलाएँ हैं.
भिलाई के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सिद्धार्थ नगर के लोगों ने 4-5 लड़कियों के बीच झगड़े की खबर दी थी. उन्होंने तेजाब और ब्लेड से हमला किया. लोग गुस्से में थे. हमने फौरन मामला दर्ज कर गिरफ्तारियां कीं हैं. पीड़िता सोनी कुर्रे की आंख में चोट लगी थी. उन्होंने उस भयावह पल को याद करते हुए कहा कि हम लड़कियों से बाहर से लड़कों को न बुलाने की विनती करने गए थे. अचानक वे अंदर से तेजाब जैसी कोई चीज़ लेकर आईं और फेंक दिया. मेरी आंख में चोट लग गई. फिर उन्होंने सब पर चाकुओं और ब्लेड से हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस जांच चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



