शादी का झांसा देकर बुलाया होटल, महिला स्टेशन मास्टर के साथ दुष्कर्म कर किया इंकार, रेलवे कर्मचारी फरार, आरोपी घनश्याम की तलाश जारी

Called to hotel on the pretext of marriage, raped female station master and then refused, railway employee absconded, search for accused Ghanshyam continues

शादी का झांसा देकर बुलाया होटल, महिला स्टेशन मास्टर के साथ दुष्कर्म कर किया इंकार, रेलवे कर्मचारी फरार, आरोपी घनश्याम की तलाश जारी

बिलासपुर : शादी का वादा कर महिला स्टेशन मास्टर के साथ बलात्कार करने और फिर इंकार करने के मामले में रेलवे कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. आरोपी को पकडऩे के लिए बिलासपुर पुलिस की तीन सदस्यीय टीम नागपुर पहुंची. लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.
तारबाहर पुलिस के मुताबिक रायगढ़ क्षेत्र की महिला स्टेशन मास्टर ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि नागपुर निवासी रेलवे स्टेशन मास्टर अनमोल घनश्याम वाकोडीकर से उनकी पहचान हुई. जो जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई. बातचीत के दौरान वाकोडीकर ने उन्हें मिलने के लिए बिलासपुर बुलाया. दोनों सीएमडी चौक स्थित एक प्राइवेट होटल में ठहरे. जहां आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया.
बाद में जब महिला ने शादी का दबाव डाला तो वाकोडीकर ने इंकार कर दिया. जिससे आहत होकर पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टीआई कृष्णचंद सिदार ने तीन पुलिसकर्मियों की टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नागपुर भेजा. हालांकि रेलवे कर्मचारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI