तौरंगा में मौत बनकर आई कार, दंपति को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल, 108 सेवा नदारद, ड्राइवर फरार
Car came as death in Tauranga, couple crushed by high speed vehicle, elderly seriously injured, 108 service missing, driver absconding
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के तौरंगा गांव से शनिवार सुबह एक सनसनीखेज हादसे की खबर सामने आई है. गरियाबंद तौरंगा में मौत बनकर आई कार तौरंगा में एक तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग दंपती को बाइक समेत उड़ा दिया. हादसे में बाइक पर सवार थे बुजुर्ग पति-पत्नी, मैनपुर की तरफ जा रहे थे. लेकिन किसे पता था कि सामने से दौड़ती एक कार उनकी किस्मत को रौंदने आ रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक देवभोग से मैनपुर की तरफ जा रहे एक बुजुर्ग दंपती की बाइक को तेज रफ्तार कार ने इतनी जबरदस्त टक्कर मार दी. जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए. कार सीधी टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गई.
इस हादसे में बाइक चालक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं उसकी पत्नी को भी मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल बाइक चालक की हालत नाजुक बनी हुई है.
हादसे के बाद ग्रामीणों ने मदद की कोशिश की. लेकिन 108 एंबुलेंस को कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला. घायल बुजुर्ग की हालत बिगड़ती देख आखिरकार एक प्राइवेट वाहन से उन्हें मैनपुर अस्पताल भेजा गया. बाइक चालक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. हालत नाजुक बताई जा रही है.
चश्मदीदों के मुताबिक कार मैनपुर की तरफ से आ रही थी और बेहद तेज रफ्तार में थी. हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला. पुलिस जांच में जुटी है. लेकिन अब तक कार और चालक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है.
तौरंगा जैसे गांव में लगातार बढ़ रहे हादसों ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है. लोग अब स्पीड ब्रेकर, CCTV और पुलिस निगरानी की मांग कर रहे हैं. लेकिन प्रशासन की चुप्पी और एंबुलेंस सेवा की विफलता इस हादसे को और भी भयावह बना देती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



