नगर में रैली निकालकर थाना घेरने पहुंचे केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ FIR की कर डाली मांग!

Central President Amit Baghel reached the police station after taking out a rally in the city, demanded an FIR against Prime Minister Narendra Modi

नगर में रैली निकालकर थाना घेरने पहुंचे केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ FIR की कर डाली मांग!

रायपुर : एक ओर जहां शीत सत्र में विधानसभा का माहौल गर्म है वहीं दूसरी तरफ रायपुर जिला के खरोरा थाने में भी भारी गर्माहट का माहौल है. जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल दलबल सहित खरोरा थाना का घेराव करने पहुंचे हुए थे. फर्जी FIR मामले पर अमित बघेल ने खरोरा पुलिस को जमकर लताड़ा.
उन्होंने आरोप लगाया कि खरोरा पुलिस भाजपा नेताओं के शह पर काम कर रही है. और भोले-भाले ग्रामीणों को फर्जी मामलों में फंसाकर परेशान कर रही है. इस मौके पर उन्होंने दारु बंदी, सट्टा पट्टी बंद करने और नशे की गोलियों को प्रतिबंधित करने के लिए पुलिस से आग्रह किया.
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जिला ग्रामीण रायपुर के अध्यक्ष के साथ भाजपा नेता का कोई मामला है. जिस पर पुलिस ने पहले तो समझौता कराया. फिर बाद में CKS ग्रामीण अध्यक्ष के ऊपर FIR दर्ज कर दिया. जिसे लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अमित बघेल लाम बंद हो गए और खरोरा नगर में रैली निकालकर थाने पहुंच गए. थाने में पुलिस से घंटों विवाद की हालत बनी रही.
बताया जा रहा है कि दिवाली के आसपास भाजपा नेता रामकुमार ठाकुर जो चिचोली के रहने वाले हैं उनके ड्राइवर द्वारा CKS रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष अजय वर्मा की खेत के बाड़े में नुकसान पहुंचाया गया था. जिस मामले में समझौता कर सुलह हो गई थी. फिर बाद में उन पर एफआईआर दर्ज कर दिया गया. जिसे लेकर विवाद गहराया और आख़िरकार जेसीपी केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल ने थाने पहुंचकर मोर्चा खोल दिया.
अमित बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
वाद प्रतिवाद के दौरान मामला तब हास्यास्पद हो गया जब कानूनी चर्चा में अमित बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर डाली. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के हसदेव में कोयला चोरी जारी है. जिसके आरोपी नरेंद्र मोदी हैं और उनकी पार्टी द्वारा उन पर नामदर्ज FIR कराई जाएगी तो क्या नरेंद्र मोदी को फौरन गिरफ्तार किया जाएगा? अमित बघेल के सवाल पर पुलिस निरुत्तर हो गई! उन्होंने आरोप लगाया कि भोली-भाली मासूम जनता के ऊपर मामले दर्ज कर पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर रही है और इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का हाथ है. तो कहीं अगर पुलिस इंसाफ के लिए काम ना कर नेताओं के लिए काम कर रही है तो यह बड़ी विडंबना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI