छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल के साथ मारपीट, कान और पैर में आई गंभीर चोट, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

Chhattisgarhi artist Swapnil Jaiswal was beaten up, suffered serious injuries to his ear and leg, expressed his pain by sharing a video

छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल के साथ मारपीट, कान और पैर में आई गंभीर चोट, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

अंबिकापुर : युवाओं में चर्चित छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उनके कान और पैर पर गंभीर चोटें नजर आ रही है. स्वप्निल ने कुछ लोगों पर उनके साथ मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं फैंस लगातार कमेंट्स में अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं और स्वप्निल के जल्द स्वस्थ होने की बात कह रहे हैं. स घटना के बाद इलाके में बवाल मच गया है.
छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए बताया कि अक्सर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर गाना गाते सुना होगा. लेकिन वह इस बार जरुरी बात करने जा रहे हैं. अंबिकापुर में बीती रात वह अपने दोस्तों के साथ कार में निकले थे. जैसे ही वह कार से बाहर आए कुछ लोगों ने उनपर अचानक हमला कर दिया.
स्वप्निल ने संजय सिंह और अंकित ताम्रकार पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनसे पैसे मांगने के बाद मारपीट करने लगा. इससे उनके कान और पैर में चोट आई है. कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह एक आम नागरिक पर होना, असुरक्षित महसूस कराता है. अगर वह अकेले होते तो ज्यादा नुकसान भी हो सकता था.
उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करा दी गई है और पुलिस जांच में जुटी है. इस घटना के बाद से उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर चिंता जता रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
बता दें कि सरगुजा के युवा संगीतकार स्वप्निल जायसवाल को यू-ट्यूब (You tube) चैनल ने ‘सिल्वर प्ले बटन अवार्ड’ से सम्मानित किया था. यूट्यूब ने स्वप्निल को यह सम्मान उसके एक लाख फॉलोअर्स की संख्या पूर्ण करने पर प्रदान किया था. उन्हें यह अवार्ड बाई पोस्ट यूएसए से यू-ट्यूब ने भेजा था. यह अवार्ड पाने वाले वे छत्तीसगढ़ के पहले कलाकार हैं.
स्वप्निल जायसवाल के बारे में जानें
स्वप्निल जायसवाल के पिता डॉ. राजेंद्र जायसवाल वर्तमान में फूंदूरडिहारी पीएचसी में नेत्र सहायक के पद पर कार्यरत हैं. इससे पूर्व जनकपुर में रहकर पढऩे वाले स्वप्निल का चयन रीवा सैनिक स्कूल के लिए हुआ था लेकिन स्वास्थ्यगत कारणों से उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोडऩी पड़ी.
पिता के स्थानांतरण के बाद स्वप्निल फिर सरगुजा आ गए और केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई के साथ गायकी में दिलचस्पी दिखाई. इस दौरान उनके स्कूल के शिक्षकों के साथ ही दोस्तों और परिवार की मदद मिली. 12 वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वप्निल ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय से क्लासिकल और शास्त्रीय संगीत में स्नातक किया और फिर अपना खुद का स्टूडियो बनाने के लिए मुंबई साउंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई की.
वहीं उनके सहयोगी शिव मंडल ने हैदराबाद से अपनी पढ़ाई की है और बाहुबली के प्रथम पार्ट में भी काम किया है. स्वप्निल के गानों की सराहना बॉलीवुड सिंगर और कम्पोजर अंकित तिवारी कर चुके है और उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करने के लिए उन्हें मुंबई में अपने साथ भोजन पर भी बुलाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t