साइबर ठगी में अधिकारियों की मिलीभगत, अलग-अलग बैंकों के 3 बैंककर्मी गिरफ्तार, ब्रोकरों से रकम लेकर फर्जी खाते खोलने का आरोप

Officials were involved in cyber fraud, 3 bank employees of different banks were arrested, accused of opening fake accounts by taking money from brokers

साइबर ठगी में अधिकारियों की मिलीभगत, अलग-अलग बैंकों के 3 बैंककर्मी गिरफ्तार, ब्रोकरों से रकम लेकर फर्जी खाते खोलने का आरोप

रायपुर : साइबर ठगी के लिए म्यूल खाता खुलवाने में मदद करने वाले तीन बैंककर्मियों को रेंज साइबर थाना की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने ठगों और उनके एजेंटों की मदद करने के लिए बैंक के कई नियमों का पालन नहीं किया. इससे कई म्यूल बैंक खातों का संचालन किया गया. उसमें लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है.
पुलिस के मुताबिक टिकरापारा, सिविल लाइन और गुढ़ियारी थाने में दर्ज साइबर ठगी के मामलों की जांच के दौरान एक्सिस बैंक के सेल्स मैनेजर अभिनव सिंह, इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर प्रवीण वर्मा और रत्नाकर बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर प्रीतेश शुक्ला को गिरफ्तार किया गया.
आरोपियों ने साइबर ठगों के लिए बैंक खाता खुलवाने में मदद की. म्यूल बैंक खाता खुलवाए. जिसमें ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है. साथ ही बैंक के नियमों और केवायसी रुल्स का पालन नहीं किया. साइबर ठगों के लिए काम करने वाले ब्रोकरों से म्यूल खातों के एवज में पैसे भी लिए थे. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर क्राइम पोर्टल में दर्ज म्यूल बैंक अकाउंट की शिकायतों की जांच के लिए साइबर थाना को जिम्मेदारी सौंपी गई थी. जांच के दौरान थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 229/25, सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 44/25 और गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 17/25 दर्ज किए गए. जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सबूतों और पूछताछ के आधार पर खाता धारकों, संवर्धकों, उत्प्रेरकों, फर्जी सिम विक्रेताओं और बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
गिरफ्तार बैंक अधिकारी
1 अभिनव सिहं पिता नरेश सिंह उम्र 32 साल पता झण्डा चौक सेक्टर 02 शिवानंद नगर खमतराई रायपुर (एक्सिस बैंक)
2 प्रवीण वर्मा पिता लक्ष्मण प्रसाद वर्मा उम्र 37 साल पता रोहिणीपुरम फेस 1 बोरसी, पदमनाभपुर, दुर्ग (इंडियन ओवरसीज बैंक)
3 प्रीतेश शुक्ला पिता लालजी शुक्ला उम्र 32 साल पता शिवानंद नगर, गुढियारी रायपुर (रत्नाकर बैंक लिमिटेड)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t